T20 World Cup: गर्लफ्रेंड माह‍िका शर्मा को देख हार्द‍िक पंड्या खुद को रोक ना सके, LIVE मैच में किया ये काम, VIDEO

ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ सुपर-8 के मुकाबले में गुरुवार को हार्द‍िक पंड्या ने गजब की पारी खेली, वहीं 3 ओवर में 21 रन देकर कसी हुई गेंदबाजी की. इसके लिए वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. वहीं मैच में एक मोमेंट ऐसा आया जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस देकर अपनी मोहब्बत जाह‍िर कर दी.

Advertisement
ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हार्द‍िक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माह‍िका शर्मा पर लुटाया प्यार (Photo: ITG) ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हार्द‍िक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माह‍िका शर्मा पर लुटाया प्यार (Photo: ITG)

aajtak.in

  • चेन्नई ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

चेन्नई में गुरुवार (26 फरवरी) को ICC Men's T20 World Cup के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने मैच पर शिकंजा कस दिया.

भारत की ओर से अभ‍िषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में 55 रन ठोक दिए. उन्होंने संजू सैमसन (24) के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई.

Advertisement

मिडिल ऑर्डर में ईशान  किशन (38) और सूर्यकुमार यादव (33) ने रनगति को बनाए रखा, लेकिन असली विस्फोट अंत में देखने को मिला. हार्द‍िक पंड्या ने महज 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़ते हुए डेथ ओवर्स में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.

हार्द‍िक का बढ़‍िया साथ द‍िया त‍िलक वर्मा ने द‍िया, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए. दोनों के बीच 31 गेंदों पर 84 रन की अटूट साझेदारी ने भारत को 20 ओवर में 256/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें: ज‍िम्बाब्वे से जीतकर भी खुश नहीं सूर्या, टीम इंड‍िया की इस कमजोरी पर उठाए सवाल

टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी और नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला. पूरी टीम 20 ओवर में 184/6 तक ही पहुंच सकी. भारत की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3/24 के आंकड़े दर्ज कर मैच भारत की झोली में डाल दिया.

Advertisement

हार्द‍िक का द‍िखा रोमांस अवतार... 
हार्दिक पंड्या ने तूफानी फिफ्टी महज 23 गेंदों में जड़ी, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे, उनका स्ट्राइक रेट भी 217.39 का रहा, जो उनकी विस्फोटक फॉर्म का सबूत है. हार्द‍िक ने भारतीय पारी की आख‍िरी गेंद पर  बाउंड्री मारकर अपने 50* रन पूरे किए. यह देख उनकी गर्लफ्रेंड माह‍िका शर्मा उछल पड़ी और उन्होंने ताल‍ियां बजाईं. वहीं हार्द‍िक ने उनको फ्लाइंग किस का इशारा किया. ये रोमांटिक जश्न सोशल मीडिया पर छा गया. 

हार्द‍िक पंड्या का इस टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन 

  • जिम्बाब्वे के खिलाफ (26 फरवरी, चेन्नई): 50 रन बनाए, गेंदबाजी नहीं की (0 विकेट, 21 रन दिए).
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ (22 फरवरी, अहमदाबाद): सिर्फ 18 रन, गेंदबाजी में विकेट नहीं मिला और 45 रन दिए.
  • नीदरलैंड्स के खिलाफ (18 फरवरी, अहमदाबाद): 30 रन बनाए, 1 विकेट लिया लेकिन 40 रन खर्च किए.
  • पाकिस्तान के खिलाफ (15 फरवरी, कोलंबो): बल्लेबाजी में खाता नहीं खुला (0 रन), लेकिन गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर 16 रन ही दिए. 
  • नामीबिया के खिलाफ (12 फरवरी, दिल्ली): 52 रन की बढ़िया पारी, साथ में 2 विकेट भी लिए. 
  • यूएसए के खिलाफ (7 फरवरी, वानखेड़े): सिर्फ 5 रन, गेंदबाजी में विकेट नहीं मिला और 34 रन दिए.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement