'दम है तो...शोएब अख्तर के खुले चैलेंज पर भड़क गए थे वीरेंद्र सहवाग, मैदान पर हुई थी जबरदस्त भिड़ंत!

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीम के बीच पिछली सीरीज दिसंबर 2012 में हुई थी. तब पाकिस्तान टीम भारत आई थी. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं.

Advertisement
वीरेंद्र सहवाग को बीच मैदान क्या बोले थे अख्तर. (PHOTO: Reuters) वीरेंद्र सहवाग को बीच मैदान क्या बोले थे अख्तर. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से ही रोमांच और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर रहता है. मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग और स्लेजिंग का पुराना इतिहास रहा है. 

आज यानी20 अक्टूबर को टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. 14 साल के लंबे करियर के दौरान सहवाग ने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है.  

Advertisement

सहवाग आम तौर पर मैदान पर अपनी एक अलग ही धुन में रहकर बल्लेबाजी करते थे. लेकिन जब कोई गेंदबाज उन्हें परेशान करने की कोशिश करता था. फिर वीरू बल्ले और जुबान दोनों से उसका मुंहतोड़ जवाब देते थे. 

ऐसा ही एक मजेदार और मशहूर किस्सा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ जुड़ा है. एक मैच के दौरान शोएब अख्तर अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सहवाग उनकी गेंदों को मैदान के चारों तरफ धुन रहे थे. 

इससे झुंझलाकर अख्तर ने सहवाग का ध्यान भटकाने के लिए लगातार बाउंसर फेंकने शुरू किए और हर गेंद पर हेंकड़ी दिखाते हुए कहने लगे दम है तो हुक शॉट खेल कर दिखाओ. पिच पर सीटी बजाते और गाने गुनगुनाते हुए खुलकर खेल रहे सहवाग थोड़ी देर में समझ गए कि अख्तर उन्हें उकसा रहे हैं. 

Advertisement

पहले तो सहवाग ने उन्हें शांत अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि तू गेंदबाजी कर रहा है या भीख मांग रहा है? लेकिन जब अख्तर अपनी जिद पर अड़े रहे और चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो हुक शॉट खेलो, तब सहवाग ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया जिसकी चर्चा आज भी क्रिकेट गलियारों में होती है.  

अख्तर को सहवाग ने दिया था चैलेंज 

शोएब अख्तर को करारा जवाब देते हुए सहवाग ने नॉन-स्ट्राइक एंड की तरफ इशारा किया और कहा कि वहां दूसरे छोर पर तेरा बाप खड़ा है. हिम्मत है तो उसे बोलकर दिखा, वो खेलेगा हुक शॉट. उस वक्त नॉन-स्ट्राइक एंड पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खड़े थे.   

इसके बाद जब सचिन स्ट्राइक पर आए तो शोएब अख्तर ने उन पर भी बाउंसर फेंकी, जिस पर सचिन ने उस गेंद को शानदार तरीके से खींचते हुए सीधे स्टेडियम के बाहर छक्के के लिए भेज दिया. इस करारे शॉट के बाद सहवाग मौका चूके बिना शोएब अख्तर के पास गए और तंज कसते हुए कहा कि बेटा, बेटा होता है और बाप, बाप ही रहता है.

दमदार रहा है रिकॉर्ड
   
वीरेंद्र सहवाग का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा है. उनके टेस्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 104 मैचों की 180 पारियों में 49.34 की बेहतरीन औसत से 8,586 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 319 रन रहा है. टेस्ट क्रिकेट में भी उनका आक्रामक अंदाज कायम रहा और उन्होंने 82.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 शतक और 32 अर्धशतक जड़े, साथ ही 1,233 चौके और 91 छक्के भी अपने नाम किए.   

Advertisement

वनडे फॉर्मेट में भी सहवाग का बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने 251 वनडे मैचों की 245 पारियों में 35.05 की औसत और 104.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 8,273 रन बनाए हैं, जिसमें उनका दोहरा शतक (सर्वोच्च स्कोर 219 रन) भी शामिल है. वनडे में उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतक लगाए तथा 1,132 चौके और 136 छक्के जड़े. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल के 19 मैचों में उन्होंने 145.38 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »