शोएब अख्तर
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) एक पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर हैं (Pakistani Cricketer). वह 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले पहले गेंदबाज थे (Shoaib Akhtar Fast Baller). अपने तेज गेंदबाजी की वजह से उन्हें "रावलपिंडी एक्सप्रेस" का उपनाम मिला है (Shoaib Akhtar Nickname Rawalpindi Express).
अख्तर ने नवंबर 1997 में एक शुरुआती तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट मैच में डेब्यू किया (Shoaib Akhtar Debut in Cricket) और तीन महीने बाद अपना पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. वह अपने करियर के दौरान कई विवादों में शामिल रहे हैं. उनपर अक्सर गैर-स्पोर्ट्समैन जैसे आचरण का आरोप लगाया जाता रहा है (Shoaib Akhtar Controversial Career).
अख्तर को 2005 में ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच सीरीज के दौरान कथित खराब रवैये के लिए घर भेज दिया गया था. एक साल बाद प्रदर्शन-बढ़ाने वाले पदार्थ नैंड्रोलोन के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि, उन पर लगाया गया प्रतिबंध अपील पर हटा लिया गया था. 2008 में, अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. हालांकि अक्टूबर 2008 में, लाहौर उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध को निलंबित कर दिया और अख्तर को कनाडा में ट्वेंटी 20 टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में चुना गया (Shoaib Akhtar Controversies).
अख्तर ने 2011 विश्व कप (World Cup 2011) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया (Shoaib Akhtar Retirement). सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने अपना खुद का चैनल शुरू करके एक YouTube करियर शुरू किया, जहां वे मैचों और पाकिस्तान क्रिकेट पर समीक्षा देते हैं (Shoaib Akhtar, YouTube Channel).
अख्तर का जन्म पंजाब, पाकिस्तान के रावलपिंडी (Rawalpindi) के छोटे से शहर मोरगाह में हुआ था (Shoaib Akhtar Age). उनके पिता मोहम्मद अख्तर और मां हमीदा अवान है (Shoaib Akhtar Parents). शोएब के तीन भाई और एक बहन है (Shoaib Akhtar Siblings). उन्होंने 11 नवंबर 2014 को किशोरी रुबाब खान से शादी की (Shoaib Akhtar Teenager Wife).
सितंबर 2011 में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ महीने बाद, उन्होंने अपनी आत्मकथा 'कंट्रोवर्सीयली योर्स' (Controversially Yours) का विमोचन किया, जिसे भारतीय सामाजिक मानवविज्ञानी और पत्रकार अंशु डोगरा (Anshu Dogra) के साथ लिखा गया था (Shoaib Akhtar Book).
भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर तिलमिला उठे हैं. शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की तुलना उस अमीर बच्चे से की, गली-मोहल्ले के क्रिकेट में गरीब बच्चों पर अपनी धाक जमाता है.
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जीत हासिल कर इतिहास रचना चाहेगी. अब तक कोई भी टीम बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. साथ ही किसी मेजबान टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है.
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में सैम अयूब, बाबर आजम और सलमान मिर्जा को प्लेइंग-11 से बाहर रखा. ये फैसला कुल मिलाकर पाकिस्तानी टीम के लिए सही साबित हुआ. पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने में सफल रही, लेकिन वो अंतिम-चार में नहीं पहुंच पाई.
पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया को मात देकर सुपर-8 स्टेज तक पहुंचने में सफल रही है. सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान का पहला मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. पाकिस्तानी टीम की टेंशन इसी बीच बाबर आजम की खराब फॉर्म के चलते बढ़ चुकी है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि बाबर आजम टी ट्वंटी फॉर्मेट के लिए नहीं है.
भारत से करारी हार के बाद शोएब अख्तर ने PCB और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला, लेकिन विवाद बढ़ते ही उन्होंने अपने रुख में नरमी दिखा दी. शुरुआती बयान में जहां उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाए, वहीं बाद में उन्होंने बात को संतुलित करने की कोशिश की. लेकिन अब उनके सुर मोहसिन नकवी को लेकर बदल गए हैं.
शोएब अख्तर पहले पाकिस्तान क्रिकेट सिस्टम पर जमकर निशाना साधा, लेकिन बाद में अपने ही बयान से पीछे हटते नजर आए.
भारत से पाकिस्तान को मिली हार तो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम ही नहीं, बल्कि PCB की कार्यशैली पर भी तीखा हमला बोला है.
भारत से टी20 वर्ल्ड कप में मिली 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मच गई है. शोएब अख्तर ने बोर्ड नेतृत्व, चयन नीति और सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि गलत फैसलों, अस्थिर रणनीति और जवाबदेही की कमी ने टीम को मैदान से ज्यादा प्रशासनिक संकट में डाल दिया है.
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि उनकी हालत इतनी खराब है कि महिला टीम भी उन्हें हरा सकती है. हाल ही में पाकिस्तान को लगातार चार हार झेलनी पड़ी हैं, जिनमें तीन भारत के खिलाफ एशिया कप में थीं.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शोएब अख्तर को ट्रोल करते हुए मजेदार पोस्ट की, जो वायरल हो गई है. शोएब अख्तर ने मैच से पहले अभिषेक बच्चन और अभिषेक शर्मा को लेकर गलती की थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बना था. टीम इंडिया की जीत पर कई सेलेब्स ने बधाई दी और जय हिंद के नारे लगाए.
शोएब अख़्तर ने पाकिस्तान टीम से कहा है कि वे भारत की “हवा” तोड़कर बिना डरे खेलें. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को हराने की कुंजी है शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा को आउट करना. अख़्तर ने शाहीन और हारिस रऊफ पर भरोसा जताते हुए कहा कि पाकिस्तान अक्सर फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाता है और इस बार भी ऐसा कर सकता है.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का एक क्लिप वायरल हुआ जिसमें वो क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और एक्टर अभिषेक बच्चन में कंफ्यूज दिखे. उनकी बातें सुनकर अभिषेक बच्चन ने मजेदार अंदाज में पाकिस्तानी टीम को ट्रोल किया है.
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में फखर जमां के कैच पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस कैच पर दानिश कनेरिया, शाहिद आफरीदी और शोएब अख्तर के रिएक्शन भी सामने आए हैं. मोहम्मद यूसुफ ने भी इसे लेकर राय रखी है.
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के बीच मैदान पर 'लड़ाई' का इतिहास बेहद पुराना है. दोनों ही देशों के बीच क्रिकेट मैदान में वाकयुद्ध, तनाव और आक्रामकता के कई उदाहरण हैं. एशिया कप सुपर-4 में हाल में अभिषेक शर्मा से हारिस रऊफ और शाहीन शाह आफरीदी 'ओवर एग्रेसिव' दिखे.
भारत से एशिया कप 2025 के सुपर-4 में करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी और चयन पर विवाद गहराया. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा पर तीखा हमला बोला. अख्तर ने आगा को टीम की सबसे कमजोर कड़ी बताया और कहा कि वह न तो कप्तानी समझ पा रहे हैं और न ही बल्लेबाजी से योगदान दे रहे हैं.
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में सात विकेट से धांसू जीत हासिल की. मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया.
शोएब अख्तर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे. उनका निकाह भी चर्चा में रहा था. तब अख्तर की उम्र 38 और रूबाब की उम्र 20 साल थी.
पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने से उम्र में काफी छोटी युवती से शादी की थी. शोएब अख्तर अब 3 बच्चों के पिता हैं.
जसप्रीत बुमराह और शोएब अख्तर में कौन ज्यादा खतरनाक है? इस बड़े सवाल का जवाब पूर्व भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने दिया है. एशिया कप की मेजबानी यूएई करेगा, जहां 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत से पहले चोपड़ा का बयान चर्चा का विषय बन गया है.
2010 एशिया कप के डंबुला मैच में भारत-पाकिस्तान का रोमांच आखिरी ओवर तक चला था. हरभजन सिंह ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई. इससे पहले शोएब अख्तर और हरभजन में तीखी नोकझोंक हुई थी. मैच के बाद भी दोनों के बीच यह तनातनी चर्चा का विषय बनी रही.