'हर मैच में 200 के स्ट्राइक रेट से रन की उम्मीद करना हमारी भूल...', अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

अभिषेक शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खामोश रहा. अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. लेकिन वह इस फॉर्म को वेस्टइंडीज के खिलाफ बरकरार रखने में नाकाम रहे.

Advertisement
अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले आकाश चोपड़ा. (PHOTO: AFP) अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले आकाश चोपड़ा. (PHOTO: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. अभिषेक शर्मा जब बल्ला लेकर मैदान पर उतरते हैं तो उनसे हमेशा ही फैन्स को चौके-छक्के की उम्मीद रहती है. 

अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने से बिल्कुल नहीं कतराते हैं. लेकिन इसका नुकसान यह है कि वह लगातार बड़ी पारियां नहीं खेल पाते हैं. अभिषेक शर्मा से हर मैच में तेज रफ्तार से रनों की उम्मीद करना गलत होगा.

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. इस सीरीज के दौरान अभिषेक ने पांच पारियों में कुल 145 रन बनाए, जिसमें इंदौर में खेला गया 69 रनों का अर्धशतक भी शामिल था.   

अभिषेक का यह प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई उस शानदार सीरीज के उलट था, जहां उन्होंने तीन मैचों में एक शतक समेत 229 रनों का अंबार लगा दिया था. बेंगलुरु में पांचवां टी20 मुकाबला रद्द होने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने अभिषेक के हालिया प्रदर्शन पर खुलकर बात की. 

चोपड़ा ने माना कि अभिषेक शर्मा इस सीरीज में उस तरह की परफॉर्मेस नहीं कर सके, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. लेकिन उन्होंने अभिषेक का बचाव करते हुए कहा कि इस तरह की क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए ऐसा समय खेल का हिस्सा ही होता है. 
 
आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात

Advertisement

जियोस्टार से बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि आखरी मैच में उन्हें ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिली और वह थोड़े असहज नजर आए... तो वह इस सीरीज में अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से थोड़ा नीचे रहे, लेकिन ऐसा होना लाजमी है. 

उन्होंने अफगानिस्तान सीरीज का उदाहरण देते हुए समझाया कि एक बल्लेबाज के रन हर सीरीज में एक जैसे नहीं हो सकते. आकाश चोपड़ा ने साफ शब्दों में कहा कि जो खिलाड़ी हमेशा 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने को देखेगा, उसके लिए हर मैच में चलना मुमकिन नहीं है.

उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जो कोई भी 200 के स्ट्राइक रेट से खेलता है, उसके कुछ मैच ऐसे जाने ही हैं. वह लगातार रन बनाता ही रहेगा, यह हमारी गलतफहमी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »