VIDEO: जेल के अंदर अभिषेक पोरेल के साथ क्या-क्या हुआ? छलका दर्द, सौरव गांगुली को लेकर किया बड़ा खुलासा

अभिषेक पोरेल इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने शानदार शतक जड़ा. हालांकि, इस शतक को लगाने के बाद वह मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे. जिसका वीडियो फैन्स के बीच वायरल भी हुआ था.

Advertisement
अभिषेक पोरेल ने खोले कई राज. (PHOTO: JioHostar/PTI) अभिषेक पोरेल ने खोले कई राज. (PHOTO: JioHostar/PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण फैन्स के बीच अभिषेक चर्चाओं में आ गए हैं. 

हाल ही में स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक पोरेल ने अपने दिल का दर्द बयां किया है. मुश्किल समय और अपने जीवन के सबसे कठिन दौर पर खुलकर बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि कैसे उन्होंने जेल के अंदर खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया.

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान जब अभिषेक पोरेल से उनके जीवन के उस दौर के बारे में पूछा गया जब उन्हें जेल में समय बिताना पड़ा था तो उन्होंने बेहद सकारात्मकता के साथ जवाब दिया. अभिषेक ने कहा कि वह उस विवाद या चर्चा में ज्यादा नहीं पड़ना चाहते क्योंकि वह उनका बेहद निजी मामला है और शायद किसी गलतफहमी की वजह से उन्हें वह सब देखना पड़ा.

उन्होंने इमोशनल अंदाज में कहा कि जब रात होती है तो उसके बाद सुबह भी आती है और सूरज जरूर उगता है. मुझे अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है. क्रिकेट ही मेरा सब कुछ है और मैं अपने खेल पर जितनी ज्यादा मेहनत करूंगा मेरा भविष्य उतना ही बेहतर होगा. 

अभिषेक ने माना कि उस दौर ने उन्हें अंदर से बहुत टफ बना दिया है, क्योंकि हर एक दिन और हर एक मिनट बिताना बहुत धैर्य का काम था. जिसे उन्होंने पूरी तरह पॉजिटिव रूप में लिया और क्रिकेट में इसका फायदा उठाया.

Advertisement

ऋषभ पंत और केएल राहुल मेरे बड़े भाई जैसे हैं

भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि वह ऋषभ पंत या केएल राहुल को अपना कंपीटीट नहीं बल्कि अपने बड़े भाई की तरह देखते हैं. उन्होंने बताया कि मैदान पर उतरने से ठीक 10 मिनट पहले ऋषभ पंत ने उन्हें हौसला बंधाते हुए कहा था कि तुमने बहुत कुछ हासिल किया है, बस जाओ और खुलकर अपनी क्रिकेट खेलो.

जेल के अंदर क्या-क्या हुआ?

अभिषेक ने जेल में बिताए दिनों पर बात करते हुए कहा कि वहां सभी लोगों ने मेरा काफी ख्याल रखा. हर किसी को इस बात का एहसास था कि ये बस गलती से यहां फंस गया है. उन्होंने कहा कि जेल में मुझे बाकियों से अलग रखा गया था. मेरी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया. लिहाजा मैंने इस कठिन समय से काफी कुछ सीखने का काम किया. 

इसके अलावा अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स के कोच सौरव गांगुली के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि गांगुली सर ने उन्हें घरेलू सीजन और रणजी ट्रॉफी पर पूरी तरह फोकस करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि उनका फिलहाल एक ही लक्ष्य है घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाना, आईपीएल में अपनी टीम को जिताना और लंबे समय तक भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलना.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »