अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) भारतीय क्रिकेट के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं. अबिषेक पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम के लिए खेलते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं.
अभिषेक पोरेल का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से अपनी पहचान बनाई. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी खेल चुके हैं. 2022-23 सीजन के अंत तक उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. इन मुकाबलों में उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 66 बल्लेबाजों को आउट करने में भूमिका निभाई थी. इसमें 58 कैच और 8 स्टंपिंग शामिल थीं.
अभिषेक पोरेल ने टी20 क्रिकेट में भी अपनी जगह बनाई है. अक्टूबर 2023 तक वह 14 टी20 मुकाबले खेल चुके थे. इन मैचों में विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने 5 कैच पकड़े थे.
अभिषेक पोरेल का नाम भारतीय क्रिकेटर ईशान पोरेल से भी जुड़ा है. ईशान पोरेल उनके कजिन हैं. ईशान पोरेल भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी कर चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.
अभिषेक पोरेल को IPL में पहली बार 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया था. उन्हें ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टीम में जगह मिली थी. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था. इस मुकाबले में उन्होंने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए थे. 2023 सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 4 मैच खेले और 33 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 8.25 और स्ट्राइक रेट 106.45 रहा.
2024 के IPL सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल को टीम में बरकरार रखा. उन्होंने इस सीजन में टीम के सभी 14 लीग मैच खेले. पोरेल ने 14 मैचों में कुल 327 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 32.70 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक लगाए. इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 159.51 रहा.
31 अक्टूबर 2024 को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए अभिषेक पोरेल को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया. उन्हें 4 करोड़ रुपये में टीम में बरकरार रखा गया. वह दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों में शामिल थे.
IPL 2025 में अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 13 लीग मैच खेले. उन्होंने इस सीजन में कुल 301 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 25.08 रहा और उन्होंने एक अर्धशतक लगाया. 2025 सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 146.82 रहा.
अभिषेक पोरेल फिलहाल घरेलू क्रिकेट और IPL में अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका जुड़ाव IPL में उनकी अब तक की क्रिकेट यात्रा का प्रमुख हिस्सा रहा है.
11 अगस्त 2026 को अभिषेक पोरेल को रेप, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने उन्हें हुगली में गिरफ्तार किया गया. मेडिकल छात्रा ने आरोप लगाया था कि अभिषेक पोरेल ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए धमकी दी. हालांकि आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक-मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और निजी पलों को रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है. 23 वर्षीय पोरेल 2023 में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर DC से जुड़े थे और IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई.
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप में मंगलवार को हुगली से गिरफ्तार किया गया. मेडिकल छात्रा की शिकायत पर मोगरा थाने में मामला दर्ज हुआ था. FIR में पीड़िता ने प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड करने, प्रताड़ित करने और जबरन अलग रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया था.