How to Make Aam Sattu Drink: न चीनी, न मसाला, चिलचिलाती गर्मी में रोज इस तरह बनाएं आम-सत्तू का ठंडा-ठंडा शरबत

How to Make Aam Sattu Drink: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए सत्तू और आम का मेल किसी वरदान से कम नहीं है. यहां हम आपको इसका हेल्दी और टेस्टी शरबत बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
गर्मी में बनाएं सत्तू और आम का शरबत (Photo: ITG) गर्मी में बनाएं सत्तू और आम का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

How to Make Aam Sattu Drink: गर्मियों में चिलचिलाती धूप, लू और 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता पारा शरीर को बेहाल कर देता है. इस मौसम में लू यानी हीटवेव्स लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में शरीर को अंदरूनी ठंडक देने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सत्तू और आम का कॉम्बिनेशन टेस्टी और हेल्दी तरीका है.

लू से बचने और पेट को ठंडा रखने के मामले में लू और कच्चे आम का पना पुराने समय से भारतीयों की डाइट का हिस्सा रहे हैं. इसलिए आज हम आपको सत्तू और आम से बनीं एक ऐसी इंस्टेंट रेसिपी बता रहे हैं जो महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी और आपको दिन भर तरोताजा रखेगी.

Advertisement

सत्तू-मैंगो शरबत रेसिपी के लिए तैयार कर लें ये चीजें
सत्तू : 4 बड़े चम्मच

आम की प्यूरी (पका हुआ आम): 1 कप

ठंडा पानी: 2-3 गिलास

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

काला नमक: स्वादानुसार

पुदीने की पत्तियां: 8-10 (बारीक कटी हुई)

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार

गुड़ या शहद: स्वादानुसार

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बड़े जग या बाउल में सत्तू लें और उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि गुठलियां न रहें.

अब इसमें आम की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

इसमें बचा हुआ ठंडा पानी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर मिक्स करें.

मिठास के लिए आप इसमें थोड़ा गुड़ का पाउडर या शहद मिला सकते हैं.

अंत में बारीक कटी पुदीने की पत्तियां डालें.

Advertisement

सर्विंग ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें और तैयार शरबत को ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement