Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है सानिया मिर्जा का दुबई वाला घर, अंदर की लग्जरी देख फटी रह जाएंगी आंखें!

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST
  • 1/11

टेनिस की दुनिया में भारत को नए मुकामों पर पहुंचाने वाली स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने न केवल टेनिस कोर्ट पर अपनी जीत के झंडे गाड़े हैं, बल्कि अपनी असल जिंदगी को भी किसी ग्लैमरस क्वीन की तरह संवारा है. हैदराबाद से लेकर दुबई तक, सानिया के घर उनकी मेहनत और उनकी रॉयल पसंद की गवाही देते हैं.

  • 2/11

खासकर दुबई के पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) द्वीप पर स्थित उनका आलीशान सफेद बंगला किसी यूनानी महल से कम नहीं लगता. 13 करोड़ का ये आलीशान घर केवल ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि सानिया के संघर्ष और उनकी सफलता की एक मुकम्मल दास्तां है. चलिए करते हैं सानिया मिर्जा के इस 'ड्रीम होम' की सैर और देखते हैं कि उनकी जिंदगी घर के अंदर कितनी शानदार है.

  • 3/11

ग्रीक स्टाइल और मॉडर्न लग्जरी का अनोखा संगम
सानिया का ये आलीशान घर दो मंजिला है. ये बाहर से देखने में जितना भव्य लगता है, अंदर से उतना ही सुकूनभरा है. सानिया इस घर में अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ रहती हैं. सानिया के घर को ग्रीक आर्किटेक्चर (यूनानी वास्तुकला) से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है. ऊंची-ऊंची सफेद दीवारें और क्लासिक यूरोपियन लुक इसे एक शाही महल जैसा लुक देती हैं.

Advertisement
  • 4/11

सानिया के घर के अंदार आप जैसे ही कदम रखते हैं, आपको मॉडर्न सुख-सुविधाओं और क्लासी इंटीरियर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. ये घर सानिया के लिए दुनिया की भागदौड़ से दूर एक ऐसा कोना है, जहां वह अपनी थकान मिटाकर शांति महसूस करती हैं.

  • 5/11

रंगों का जादू और खुला-खुला अहसास
घर के इंटीरियर में सानिया ने बहुत ही सूझ-बूझ के साथ रंगों का सेलक्शन किया है. पूरे घर में ग्रे, पेस्टल और न्यूट्रल कलर्स (हल्के रंगों) का इस्तेमाल किया गया है, जो आंखों को सुकून देते हैं. घर में कई बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे घर में सूरज की सीधी रोशनी आती है. इन खिड़कियों से बढ़िया वेंटिलेशन भी होता है, जिससे कमरों में हमेशा ताजगी बनी रहती है.

  • 6/11

सानिया के घर में फर्श और छत से लेकर सोफों और डेकोरेटिव गुलदस्तों तक, हर तरफ सफेद और आइवरी रंगों का जादू बिखरा गया है. ये हल्के और प्यारे शेड्स न सिर्फ घर को सुंदर बनाते हैं, बल्कि सानिया की रॉयल पसंद को भी बखूबी दिखाते हैं.

Advertisement
  • 7/11

शानदार लिविंग एरिया और गोल्ड टच
सानिया के घर में 'ओपन-प्लान' लिविंग एरिया है. इससे डाइनिंग एरिया और किचन जुड़े हुए हैं. यहां परिवार और बेटे के साथ मस्ती के लिए एक 'फूसबॉल टेबल' भी रखी गई है. खास बात ये है कि फॉर्मल लिविंग रूम में सुनहरे रंगों का बारीकी से इस्तेमाल किया गया है, जो लकड़ी के काम और सोफों के साथ मिलकर घर को शाही लुक देता है.

  • 8/11

बेडरूम और खास 'वॉक-इन वॉर्डरोब'
सानिया का मास्टर बेडरूम बहुत ही सुकूनभरा है. इसमें ग्रे बेस और बॉटल ग्रीन जैसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें रखा फर्नीचर बहुत क्लासी दिखता है. लेकिन सबसे बेडरूम का सबसे खास हिस्सा वो है जिसे सानिया ने एक शानदार वॉक-इन वॉर्डरोब में बदल दिया है. फैशन और स्टाइल की शौकीन सानिया अपना काफी वक्त यहीं बिताती हैं.

  • 9/11

कैसा है बेटे जहान का कमरा?
सानिया मिर्जा के बेटे इजहान का कमरा बहुत ही प्यारा और कलरफुल है. कमरे की दीवारों पर गहरा नीला रंग है और बीच में एक बड़ी सी खिड़की है जिससे कमरे में अच्छी धूप आती है. एक तरफ इजहान का छोटा सा सफेद बेड है और दूसरी तरफ खिलौने रखने के लिए रंग-बिरंगी दराज बने हुए हैं. खिड़की के पास पढ़ाई या ड्राइंग के लिए एक छोटी मेज-कुर्सी भी रखी है. कुल मिलाकर, ये कमरा खेल-कूद और आराम करने के लिए बहुत ही आरामदायक और साफ-सुथरा दिखता है.

 

Advertisement
  • 10/11

सुकून देने वाला 'नमाज रूम'
शानदार लग्जरी चीजों से सजे अपने घर में सानिया ने एक कमरा ऐसा बनाया है, जो शांति और सुकून देता है. उस कमरे को वो अपना 'नमाज रूम' कहती हैं. हल्के नीले रंग के मखमली कालीन और सुंदर पर्दों से सजा ये कमरा देखने में ही सुकूनभरा लगता है. सानिया का मानना है कि घर के इस कोने में आकर उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ाव महसूस होता है और दिमागी शांति मिलती है.

  • 11/11

लग्जरी रिजॉर्ट जैसा है बाहर का हिस्सा
सानिया के घर का बाहरी हिस्सा किसी लग्जरी रिसॉर्ट जैसा शानदार दिखता है. यहां एक खूबसूरत स्विमिंग पूल है, जिसके किनारे आराम करने के लिए आरामदायक कुर्सियां और लेटने वाली बेंच रखी गई हैं. साथ ही, बच्चों के मजे के लिए पास में ही एक रंग-बिरंगा झूला और स्लाइड भी लगा है, जो इस जगह को और भी खास बनाता है. ये घर को वाकई बहुत प्यारा लुक दे रहे हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement