IPS Anshika Verma Mehendi Ceremony: सोशल मीडिया पर IPS अंशिका वर्मा और IPS कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी की काफी चर्चा में है. उनकी शादी और रिसेप्शन में कई वीआईपी और वीवीआईपी लोग पहुंचे थे. दोनों की शादी के फंक्शंस की फोटोज-वीडियोज सामने आई हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
(Photo: Instagram)
हाथों पर सजा पिया का नाम
अंशिका की मेहंदी की जो फोटो सामने आई हैं, उनमें उन्होंने काफी खूबसूरत मेहंदी लगाई हुई है. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपनी हथेली पर बेहद खूबसूरती से अपने होने वाले पति का नाम भी लिखवाया है.
(Photo: Instagram)
जोधपुर की मेहंदी आर्टिस्ट ने अंशिका के हाथों पर यह मेहंदी लगाई थी. डिजाइन में राजस्थानी टच के साथ-साथ मॉडर्न फ्लोरल पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है. कलाई पर बना राउंड मंडला डिजाइन इसे काफी रॉयल लुक दे रहा है.
(Photo: Instagram)
अंशिका की मेहंदी में अंगूठे के नीचे 'KRISHNA' (एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई) का नाम लिखवाया है. बारीकी से बनाई गई यह डिजाइन उनके लुक में चार चांद लगा रही है.
(Photo: Instagram)
मेहंदी के खास मौके पर अंशिका ने एक बेहद प्यारा पेस्टल पिंक और सी-ग्रीन कलर का आउटफिट कैरी किया था. नेट के दुपट्टे और भारी एम्ब्रॉयडरी वाले इस ड्रेस में अंशिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं.
(Photo: Instagram)
हमेशा वर्दी में सख्त दिखने वाली आईपीएस अंशिका का यह कोमल और मुस्कुराता हुआ अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है. खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने इस स्पेशल डे को एन्जॉय किया.
(Photo: Instagram)
अंशिका ने अपने मेहंदी लुक को भारी चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया. उनके गले में मौजूद स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी उनके पेस्टल आउटफिट के साथ बेहतरीन तालमेल बिठा रही थी.
(Photo: Instagram)
अपनी सगाई के मौके पर जहां कृष्ण कुमार ने क्लासिक ब्लैक सूट पहना था, वहीं अंशिका ने पर्पल और ऑरेंज शेड का हैवी वर्क वाला लहंगा चुना था. उनकी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं.
(Photo: Instagram)