Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

आशा भोंसले की पोती जनाई... बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं मात, साड़ी से वेस्टर्न तक हर लुक में दिखती हैं ब्यूटीफुल

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST
  • 1/8

Asha bhosle grand daughter zanai bhosle fashion: सिंगर आशा भोंसले की पोती जनाई भोंसले इन दिनों अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर काफी चर्चा में हैं. जनाई न केवल एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर और सिंगर हैं, बल्कि उनका ड्रेसिंग सेंस भी किसी हीरोइन या मॉडल से कम नहीं है. वह हर लुक में काफी अच्छी लगती हैं.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)
 

  • 2/8

जनाई का स्टाइल काफी वर्सटाइल है. वह पारंपरिक भारतीय आउटफिट्स को जितने अच्छे से कैरी करती हैं, वेस्टर्न आउटफिट्स में उतनी ही बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं. उनके वार्डरोब में पेस्टल कलर्स से लेकर वाइब्रेंट शेड्स तक का बेहतरीन कलेक्शन है.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)
 

  • 3/8

नियॉन साड़ी

जनाई ने इस फोटो में नियॉन ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है. इस लुक को उन्होंने एक स्लीवलेस ब्लाउज और मोतियों के नेकलेस के साथ पेयर किया है. बालों में गजरा और मिनिमल मेकअप उनके इस डे-लुक को बहुत ही फ्रेश और एलीगेंट बना रहा है.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)
 

Advertisement
  • 4/8

ग्लैम और ग्रेस का कॉम्बो 

जनाई ने इस फोटो में पेस्टल शेड की साड़ी पहनी है. इस लुक के लिए उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉस-बैक ब्लाउज पहना है. कान में पन्ने के ड्रॉप ईयररिंग्स और बालों में गुलाबी गुलाब के फूल उन्हें क्लासिक लुक दिया था.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)
 

  • 5/8

ब्लैक साड़ी में देसी वाइब

ब्लैक और क्रीम शेड की इस सिल्क साड़ी में जनाई का लुक बेहद रॉयल लग रहा है. स्लीवलेस ब्लैक सेक्विन ब्लाउज और गले में सिंगल लेयर पर्ल स्ट्रिंग उनके लुक को मॉडर्न टच दे रही है. खुले बाल और न्यूड मेकअप उनके इस शाम के लुक के लिए परफेक्ट है.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)
 

  • 6/8

समर वाइब्स

ट्रेडिशनल के साथ-साथ जनाई वेस्टर्न में भी कमाल लगती हैं. इस फोटो में उन्होंने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ ब्लू टोट बैग कैरी किया है. गॉगल्स और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका यह लुक काफी कूल और रिलैक्स्ड है.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)

Advertisement
  • 7/8

डेलिकेट लेस साड़ी लुक 

राजस्थान के महल जैसे बैकड्रॉप में जनाई ने सी-ग्रीन कलर की नेट साड़ी पहनी है. स्लीवलेस साटन ब्लाउज और कलाई पर लग्जरी घड़ी उनके इस लुक को काफी सोफिस्टिकेटेड बना रही है. फ्लोइंग कर्ल्स उनके चेहरे पर काफी जंच रहे हैं.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)

  • 8/8

सेक्विन ब्लैक गाउन

ब्लैक शीयर सेक्विन ड्रेस में जनाई पूरी तरह से रेड कार्पेट रेडी लग रही हैं. हाई पोनीटेल, सटल ईयररिंग्स और मैचिंग हैंडबैग के साथ उन्होंने अपने इस बोल्ड लुक को बहुत ही ग्रेसफुली कैरी किया है. उनका यह अवतार उनके ग्लैमर को बखूबी दर्शाता है.

(Photo: Instagram/zanaibhosle)

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement