Bhindi Kadhi recipe: कढ़ी का नाम सुनते ही अक्सर बेसन और दही से बनी पारंपरिक कढ़ी याद आती है. लेकिन आप कुछ अलग तरह का कढ़ी ट्राई करना चाहते हैं तो शेफ संजीव कपूर की भिंडी कढ़ी बना सकते हैं. इसमें भिंडी को मसालों के साथ अलग से भूनकर दही और बेसन की खट्टी-चटपटी ग्रेवी में मिलाया जाता है. इसका स्वाद गरमा-गरम चावल के साथ और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं भिंडी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी.
250 ग्राम भिंडी
1/2 कप दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
4 बड़े चम्मच तेल
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच राई
1/4 चम्मच मेथी दाना
2 हरी मिर्च, कटी हुई
1 इंच अदरक, कटा हुआ
1/4 चम्मच हींग
6-8 करी पत्ते
2-3 सूखी लाल मिर्च
1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
2 बड़े चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
सर्व करने के लिए पके हुए चावल
भिंडी को पहले भूनना क्यों है खास?
इस रेसिपी में भिंडी को दही की ग्रेवी में डालने से पहले अलग से भून लिया जाता है. इससे भिंडी का टेक्सचर बना रहता है और कढ़ी ज्यादा चिपचिपी नहीं होती. मेथी दाना, हींग, करी पत्ता और मसालों का तड़का इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क