PM मोदी से रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने की मुलाकात, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यूक्रेन, पश्चिम एशिया संकट और भारत-रूस सहयोग पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कूटनीति और बातचीत पर जोर दिया.

Advertisement
पीएम मोदी और लावरोव से कई मुद्दों पर हुई चर्चा (Photo: X/narendramodi) पीएम मोदी और लावरोव से कई मुद्दों पर हुई चर्चा (Photo: X/narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान, उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित आपसी हित के कई क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा की. मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कहा कि बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है.

एक बयान में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि लावरोव ने पीएम मोदी को दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी.

Advertisement

बयान में कहा गया, "विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित आपसी हित के तमाम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया."

बयान में यह भी कहा गया है कि पीएम मोदी ने लावरोव से पुतिन को अपना हार्दिक अभिवादन पहुंचाने की गुजारिश की. लावरोव भारत में ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए हैं.

पीएम मोदी ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का स्वागत करके मुझे खुशी हुई. हमारी 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति के बारे में जानकारी देने के लिए मैंने उन्हें धन्यवाद दिया."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के प्रति हमने अपने निरंतर समर्थन को दोहराया.

Advertisement

एस. जयशंकर से भी हुई लावरोव की मुलाकात

बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मुलाकात हुई थी. इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच बदलते भू-राजनीतिक तनावों के बीच ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत हुई.

जयशंकर ने लावरोव से तब मुलाकात की, जब रूसी विदेश मंत्री गुरुवार से शुरू होने वाले ब्रिक्स सदस्य देशों के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध मंत्री ओजी लामोला उन लोगों में शामिल हैं, जो ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए पहले ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दो दिनों के ब्रिक्स समिट की हुई शुरुआत

माना जा रहा है कि जयशंकर और लावरोव ने पश्चिम एशिया संकट के साथ-साथ यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की. एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने अपने रूसी समकक्ष के साथ हुई बातचीत को सार्थक बताया.

उन्होंने कहा, "हमारी बातचीत में भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के कई पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, साथ ही कौशल और प्रतिभा की आवाजाही को सुगम बनाना शामिल है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement