दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तहत विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज शुरू हो रही है. इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर करेंगे. ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के विदेश मंत्री प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख इसमें भाग लेंगे. इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी जो वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी होंगी.