असम चुनाव से पहले एक्टिव कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने हिमंता सरकार के खिलाफ जारी की 'चार्जशीट'

प्रियंका गांधी का कहना है कि इस चार्जशीट को बनाने के लिए तीन महीने तक जनता से संवाद किया गया और उनसे समस्याएं पूछी गई थीं. इसके बाद जनता की राय को चार्जशीट में जगह दी गई है. विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल कांग्रेस ने यह चार्जशीट जारी की है.

Advertisement
असम की हिमंता सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट (Photo: AP) असम की हिमंता सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

कांग्रेस ने असम के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की हिमंता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को गुवाहाटी में बीजेपी की अगुवाई वाली असम सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है.

कांग्रेस की ओर से जारी की गई इस 20 प्वॉइंट चार्जशीट में राज्य सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. इनमें भ्रष्टाचार में लिप्त होने के अलावा प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर अल्पसंख्यकों के बीच भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया गया है.

Advertisement

प्रियंका गांधी का कहना है कि इस चार्जशीट को बनाने के लिए तीन महीने तक जनता से संवाद किया गया और उनसे समस्याएं पूछी गई थीं. इसके बाद जनता की राय को चार्जशीट में जगह दी गई है. विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल कांग्रेस ने यह चार्जशीट जारी की है.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अपने दस वर्षों के कार्यकाल में छह स्वदेशी समुदायों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने और चाय बागान मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 351 रुपये करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही. 

बता दें कि असम चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर राज्य में हैं. कांग्रेस ने बीजेपी की अगुवाी वाली सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता और उनके करीबी मंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों पर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोप भी लगाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement