'भारत मजबूती से यूएई के साथ', PM मोदी ने की फुजैरा हमले की कड़ी निंदा

यूएई के फुजैरा में कथित रूप से ईरान के ड्रोन अटैक में तीन भारतीय घायल हुए हैं. पीएम मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारत मजबूती से यूएई के साथ खड़ा है.

Advertisement
फुजैरा ड्रोन अटैक में घायल हुए तीन भारतीय (File Photo: Representative) फुजैरा ड्रोन अटैक में घायल हुए तीन भारतीय (File Photo: Representative)

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद मद्धिम पड़ी जंग की आग पश्चिम एशिया में फिर से भड़कती नजर आ रही है. अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाज सुरक्षित निकलवाने के लिए ऑपरेशन फ्रीडम शुरू किया. इसके बाद ईरान ने कुछ जहाजों को निशाना बनाया. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दावा किया कि ईरानी ड्रोन अटैक से फुजैरा स्थित तेल सुविधा केंद्र में आग लग गई. यूएई पर इस अटैक की भारत के विदेश मंत्रालय ने निंदा की थी.

Advertisement

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले की निंदा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यूएई के फुजैरा पर हमले की कड़ी निंदा की है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यूएई पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. उन्होंने कहा है कि नागरिकों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में अमेरिकी हमले में 5 की मौत... ईरानी मीडिया का बड़ा दावा, इधर UAE में मिसाइल अटैक

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत मजबूती से यूएई के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा है कि हम संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपना समर्थन दोहराता है. उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट के जरिये सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने को स्थायी क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी बताया है. इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने भी फुजैरा पर हमले की निंदा की थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दबदबे की लड़ाई में कौन जीतेगा? ईरान ने शुरू किए हमले, क्या सरप्राइज अटैक करेंगे अमेरिका-इजरायल

विदेश मंत्रालय बयान जारी कर कहा था कि फुजैरा हमले में तीन भारतीयों के घायल होने की घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है. हम ये शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां, बुनियादी ढांचे और निर्दोष लोगों को निशाना बनाना तत्काल रोकने की अपील करते हैं. विदेश मंत्रालय ने भी संवाद और कूटनीति के रास्ते का समर्थन जारी रखने की बात कही थी और पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की बहाली को जरूरी बताया था. हालांकि, ईरान ने इस हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement