आतंकी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु-बंगाल से 8 अरेस्ट, PAK-बांग्लादेश से है कनेक्शन

दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. इनका कनेक्शन पाकिस्तान के ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से होने की सूचना मिली है.

Advertisement
आतंकी ISI के लिए काम कर रहे थे. (Photo: Representational) आतंकी ISI के लिए काम कर रहे थे. (Photo: Representational)

अरविंद ओझा / प्रमोद माधव

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी है. इस बीच बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है. पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एक ऑपरेशन के तहत, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से इन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस इन आरोपियों को अब दिल्ली लेकर आ रही है.

Advertisement

गिरफ्तार हुए आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं. उनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं. आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं.

फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी

बताया जा रहा है कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने पश्चिम बंगाल से भी 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है. इस आतंकी मॉड्यूल ने 8 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और मेट्रो में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे, जिनमें कश्मीर से जुड़ी बातें भी लिखी गई थीं. भड़काऊ पोस्टर में FREE KASHMIR जैसी बातें लिखी हुई थीं.

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में आतंकी अलर्ट... लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

जब दिल्ली पुलिस ने पोस्टर को लेकर जांच शुरू की तो इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ने इन सभी को तिरुप्पुर जिले के उथुकुली (2), पल्लडम (3) और तिरुमुरुगनपूंडी (1) स्थित गारमेंट यूनिट्स से गिरफ्तार किया.

Advertisement

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट

हाल ही में जानकारी मिली कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने वाला है. संगठन भीड़भाड़ वाले इलाके और धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकता है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा भारत के बड़े शहरों में IED ब्लास्ट की साजिश रच रहा है.

लाल किला-चांदनी चौक में कड़ी सुरक्षा

आतंकी हमले के हाई अलर्ट के बाद पुरानी दिल्ली में लाल किला के आसपास और चांदनी चौक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले के अलर्ट के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, समय रहते किया गया Diffuse

पुलिस ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »