scorecardresearch
 
Advertisement

Delhi Anti-CEC Protest Live: तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव और रांका, 5 दिन की न्यायिक हिरासत; पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए अजिंक्य शिंदे

अरविंद ओझा | नई दिल्ली | 14 अक्टूबर 2026, 9:36 AM IST

Anti CEC Protest Live Updates: दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज की है और उन्हें SEM कोर्ट में पेश किया गया. जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई.

CJP नेताओं को SEM कोर्ट में पेश किया गया CJP नेताओं को SEM कोर्ट में पेश किया गया

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को एहतियातन गिरफ्तार कर SEM कोर्ट में पेश किया गया, सौरव दास, आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इससे पहले पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और संगठन के अन्य सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में FIR दर्ज की थी. 

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी. जंतर-मंतर को हाल ही में निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है. मंगलवार सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और सीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को निषेधाज्ञा का कथित उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद हिरासत में लिया गया था. संगठन का दावा है कि उसके करीब 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया.
 

9:36 AM (51 सेकंड पहले)

आतिशी ने भी उठाए सवाल

Posted by :- Aanchal

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ कार्रवाई की आलोचना की है. उन्होंने भी सवाल किया कि उनका गुनाह क्या था?


 

9:08 AM (29 मिनट पहले)

उनकी गलती क्या थी: अभिजीत दिपके

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने सवाल किया है कि दोनों का गुनाह क्या था? उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना.'

 

9:06 AM (31 मिनट पहले)

BNSS की धारा 163 का उल्लंघन किया: दिल्ली पुलिस

Posted by :- Aanchal

पुलिस के मुताबिक, सौरव दास और आशुतोष रांका ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का दोबारा उल्लंघन किया है. पुलिस ने उन्हें रिपीट ऑफेंडर बताते हुए उनके पिछले आचरण का हवाला दिया. 

पुलिस ने बताया कि दोनों ने बेल बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है. 

(इनपुट- अरविंद ओझा और अमित भारद्वाज)

9:03 AM (33 मिनट पहले)

तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव दास और आशुतोष रांका

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अंजिक्य शिंदे को पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा कर दिया है. वहीं, सौरव दास और आशुतोष रांका को बेल बॉन्ड की शर्तें तोड़ने के जुर्म में पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है. 

(इनपुट- अरविंद ओझा और अमित भारद्वाज)

Advertisement
8:53 AM (43 मिनट पहले)

लोकतंत्र से कोई नहीं कर सकता छेड़छाड़: CJP

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिस तरह सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है उसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी. CJP ने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है. CJP ने लिखा, 'लोकतंत्र और संविधान के साथ किसी को भी छेड़छाड़ करने नहीं दी जाएगी.'

 

8:47 AM (49 मिनट पहले)

सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Posted by :- Aanchal

SEM कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. मंगलवार को यह कार्रवाई उस समय हुई, जब सौरव दास, आशुतोष रांका और अंजिक्य शिंदे समेत सीजेपी के कार्यकर्ता भारी बैरिकेडिंग वाले जंतर-मंतर क्षेत्र में दाखिल हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की.

(इनपुट- अरविंद ओझा और अमित भारद्वाज)

Advertisement
Advertisement