मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने मई 2026 में जुड़वा बच्चों का वेलकम किया. एक साथ दो बेटों की मां बनकर उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई.
मां बनने के करीब साढ़े 4 महीने बाद दिव्यांका ने TV पर कमबैक कर लिया है. वो कपल रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं.
दिव्यांका ने बताया है कि काम के साथ वो इतने छोटे बच्चों की कैसे देखभाल कर रही हैं. मीडिया संग बातचीत में एक्ट्रेस बोलीं- बच्चों को दो-चार मिनट के लिए अकेला छोड़ना भी मुश्किल होता है.
बच्चों को संभालने पर दिव्यांका बोलीं- इस समय उन्हें संभालना थोड़ा आसान है, क्योंकि अभी वो काफी छोटे हैं. वो फीड करते हैं और सो जाते हैं. लेकिन मुझे पता है कि जब वो घुटनों पर चलना शुरू करेंगे, तो ज्यादा चैलेंजिंग होगा.
'बच्चों ने अभी पलटना शुरू कर दिया है. इसलिए उन्हें 2 मिनट के लिए भी अकेला छोड़ना मुश्किल होता है. इसलिए मुझे उन्हें सेट पर लाना पड़ता है. यह बिल्कुल आसान नहीं है. '
अपने TV कमबैक पर दिव्यांका आगे बोलीं- हम अपना काम कर रहे हैं, लेकिन यह आसान नहीं है. शरीर में दर्द होता है. चीजों पर ज्यादा फोकस नहीं कर पाते.
दिव्यांका ने बताया कि वो अपने पति और परिवार के सपोर्ट की वजह से कमबैक कर पाई हैं. एक्ट्रेस बोलीं- मैं बहुत स्ट्रेंथ दिखा रही हूं, लेकिन ये ताकत मुझे विवेक से मिलती है.
'वो मेरे साथ खड़े रहते हैं. मेरे परिवार ने कहा- तुम कर सकती हो. ये मत सोचो की तुम्हें इंतजार करना चाहिए. इंतजार करती रहोगी तो कभी शुरुआत नहीं कर पाओगी. मुझे भी लगता है कि मेंटल हेल्थ के लिए काम करते रहना जरूरी है. '
(Photo: Instagram/@divyankatripathidahiya)