BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, युद्ध को बताया 'समस्या'

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शांति और मानवता की सुरक्षा पर जोर देते हुए युद्ध से बचने की सलाह दी. नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी के शांति संदेश को दोहराया और कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.

Advertisement
नकवी ने ईरानी राजदूत से मुलाकात भी की. (Photo: X/MukhtarAbbasNaqwi) नकवी ने ईरानी राजदूत से मुलाकात भी की. (Photo: X/MukhtarAbbasNaqwi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की. वो दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने शांति और मानवता की सुरक्षा पर जोर देते हुए दुनिया को युद्ध से बचने की सलाह दी.

मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में ईरानी राजदूत से मुलाकात की और भारत की ओर से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पत्रकारों से बातचीत करते हुए नकवी ने कहा, 'हम ईरान के सुप्रीम लीडर हजरत अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करने यहां आए थे. हमने ईरानी राजदूत से भी मुलाकात की. मैंने उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दीं और संवेदनाएं जाहिर कीं.'

Advertisement

नकवी ने इस मौके पर भारत के शांतिप्रिय इतिहास का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से दुनिया में शांति की पैरवी करता रहा है.

'बुद्ध की भूमि भारत...'

नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को दोहराते हुए कहा, 'बुद्ध की भूमि भारत हमेशा से शांति का समर्थक रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लगातार यही कहा है कि सिर्फ शांति का रास्ता ही किसी भी समस्या का समाधान कर सकता है.'

युद्ध पर कड़ा प्रहार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरानी राजदूत के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए नकवी ने युद्ध की निंदा की. उन्होंने लिखा, 'युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है, बल्कि खुद एक समस्या है. इंसानियत की सुरक्षा के लिए शांति जरूरी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि इस संकट के सागर से शांति का अमृत निकले.'

Advertisement

महबूबा मुफ्ती ने भी दी खामेनेई को श्रद्धांजलि

बता दें कि इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी. उनके साथ बडगाम से विधायक आगा मुंतजिर मेहदी भी मौजूद थे. इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस मुश्किल समय में कश्मीरी जनता ईरान के साथ एकजुटता से खड़ी है. उन्होंने ईरानी अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement