Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

Manoj Tiwari Daughters: 3 बेटियों के पिता हैं मनोज तिवारी, बड़ी बेटी शोबिज में, स्कूल में पढ़ती है छोटी बिटिया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST
  • 1/11

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की फैमिली लाइफ को लेकर बज बना हुआ है. उनकी बड़ी बेटी रीति तिवारी बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं.
 

Photo: Instagram @manojtiwari.mp

  • 2/11

मनोज ने दो बार शादी की. 1999 में उन्होंने रानी तिवारी को हमसफर बनाया था. लेकिन 2012 में वो अलग हो गए. उनकी इस रिश्ते से एक बेटी रीति है.

Photo: Instagram @rhititiwari
 

  • 3/11

रानी से अलग होने के बाद मनोज तिवारी ने 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की. सुरभि और मनोज की दो बेटियां हैं. कुल मिलाकर मनोज 3 बच्चियों के पिता हैं. 
 

Photo: Instagram @surabhitiwariofficial_
 

Advertisement
  • 4/11

मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति ने शोबिज को चुना. वो सिंगिंग, कंपोजिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं. बिग बॉस 20 में वो अपनी खुद की पहचान बनाने आई हैं.
 

Photo: Instagram @surabhitiwariofficial_
 

  • 5/11

मनोज की बाकी दो बेटियां अभी छोटी हैं. दूसरी बेटी सान्विका है. जिसका जन्म 2020 में हुआ था. सान्विका अभी बच्ची है. मनोज की तीसरी बेटी 2022 में पैदा हुई.
 

Photo: Instagram @surabhitiwariofficial_
 

  • 6/11

रीति जहां करियर बनाने में स्ट्रगल कर रही हैं. वहीं उनकी दोनों छोटी बहनें अपने बचपन को एंजॉय कर रही हैं. मनोज बच्चियों को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखते हैं.
 

Photo: Instagram @surabhitiwariofficial_
 

Advertisement
  • 7/11

मनोज ने नेता बनने के सालों बाद फिर से टीवी पर वापसी की है. वो कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में पत्नी सुरभि संग नजर आएंगे. 
 

Photo: Instagram @surabhitiwariofficial_
 

  • 8/11

पहली बार ऐसा होगा जब कैमरे के सामने उनके रिश्ते को पब्लिक देखेगी. सुरभि पेशे से सिंगर हैं. वो कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए गा चुकी हैं. वो सोशल वर्क से भी जुड़ी रही हैं.
 

Photo: Instagram @surabhitiwariofficial_
 

  • 9/11

सुरभि अक्सर इंस्टा पर पति मनोज तिवारी संग फोटोज पोस्ट करती हैं. कपल की केमिस्ट्री को लोग पसंद करते हैं. फैंस उन्हें मेड फॉर ईच अदर बताते हैं.
 

Photo: Instagram @surabhitiwariofficial_
 

Advertisement
  • 10/11

दूसरी तरफ, रीति अपनी बिग बॉस जर्नी को लेकर चर्चा में हैं. शो में उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी की बेटी होने का बोझ वो बचपन से उठा रही हैं. लोगों की उनसे काफी उम्मीदें हैं.

Photo: Instagram @rhititiwari
 

  • 11/11

बिग बॉस में वो अपनी रियल साइड दिखाने आई हैं. वो बात अलग है शो में गालीगलौच करने को लेकर वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं. 

 

Photo: Instagram @rhititiwari
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement