नए वीकेंड के साथ, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट के नए माल की खेप भी आ चुकी है. अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' फाइनली इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. थलपति विजय के बाद, सूर्या को तमिल इंडस्ट्री का अगला पोटेन्शियल सुपरस्टार बनाने वाली ब्लॉकबस्टर 'करुप्पू' भी प्राइम वीडियो पर आ गई है.
ओटीटी पर इस वीकेंड और कहां, क्या नया कंटेंट मिलेगा इसके लिए आपको ज्यादा खोजबीन करने की जरूरत नहीं हैं. हम यहीं एक बार में बता देते हैं, पेश है पूरी लिस्ट.
टाइटल: भूत बंगला
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कास्ट: अक्षय कुमार, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू
बहन की शादी के लिए परफेक्ट लोकेशन की तलाश में निकले अक्षय कुमार को अपनी खानदानी हवेली मिल गई है. लेकिन इस हवेली में सिर्फ उनके परिवार नहीं, भूतिया शक्तियों के राज भी छिपे हैं. इस राज को खंगालने में जो कॉमेडी होती है, उसकी वजह से फिल्म पहले ही धमाकेदार हिट बन चुकी है.
टाइटल: राख
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
कास्ट: अली फजल, सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी, आकाश मखीजा, आमिर बशीर
70-के दशक में रंगा-बिल की भयानक कहानी ने बहुत बच्चों और उनके परिवारों को डरा रखा था. ये कहानी पहली बार इतनी डिटेल के साथ वेब सीरीज 'राख' में आ रही है.
टाइटल: करुप्पू
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
कास्ट: सूर्या, तृषा कृष्णन
बेटी के इलाज के लिए एक बाप ने जो सोना बचाकर रखा था, उसकी लूट हो जाती है. लेकिन जब सिस्टम मदद करने में नाकाम साबित होता है, तो पिता अपनी बेटी के लिए लड़ने निकाल पड़ता है. इस एक्शन-फैन्टेसी ड्रामा को थिएटर्स में लोगों ने जमकर प्यार दिया था.
टाइटल: मां है ना
प्लेटफॉर्म: जी5
कास्ट: शिल्पा शेट्टी, सुनीता आहूजा, तान्या मित्तल, उर्वशी ढोलकिया
इस मजेदार रियलिटी शो में 6 जेन-जी सेलेब्रिटीज एक-दूसरे से कॉम्पिटीशन करते नजर आएंगे. और इसे जीतने में मदद करेंगी उनकी मम्मी. शिल्पा शेट्टी इस दिलचस्प नए फॉर्मैट वाले शो को होस्ट करने वाली हैं.
टाइटल: दृदम
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
कास्ट: शेन निगम, दिनेश प्रभाकर, कृष्णा प्रभा
7.3 की सॉलिड IMDB रेटिंग वाली ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म मलयालम इंडस्ट्री से आ रही है. एक नए पुलिस ऑफिस के आते ही गांव में दहशत मच गई है— जगह-जगह इंसानों के अवशेष मिल रहे हैं. एक हफ्ते के अंदर केस सुलझाने की डेडलाइन है. कहानी दिलचस्प लग रही है न? वीकेंड में देख डालिए.
टाइटल: माइकल
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो, एपल टीवी+ और BMSstream पर रेंट के साथ
कास्ट: जाफ़र जैक्सन, कॉलमन डिंगो, जेडेन हारविल
'पॉप का किंग' कहे गए माइकल जैक्सन की बायोपिक, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. माइकल के सगे भतीजे, जाफ़र जैक्सन ने फिल्म में उनका रोल ऐसा किया है कि दोनों में फर्क कर पाना मुश्किल है.
टाइटल: शेल्टर
प्लेटफॉर्म: लायन्सगेट प्ले
कास्ट: जेसन स्टेथम, सेलीन बकेन्स
हॉलीवुड एक्शन स्टार जेसन एक एलीट ऑपरेटिव के रोल में हैं, जो बागी होकर अपनी एजेंसी से दूर एक सुनसान आइलैंड पर रहता है. उसकी भांजी उसे राशन-सप्लाई भेजती है. एक बड़े तूफान में जब भांजी फंस जाती है, तो ये एक्स-एजेंट उसे बचाने निकलता है. और अपनी पुरानी एजेंसी के निशाने पर आ जाता है. जेसन और ऐसी थ्रिलर कहानी अपनेआप में फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी है.
टाइटल: द पोलीगेमिस्ट
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कास्ट: डुमो मशाली, गुगू गुमेडे, जॉयसी गमोरा (Sdumo Mtshali, Gugu Gumede, Joyce Gomora)
नेटफ्लिक्स ने अपना सबसे बड़ा साउथ अफ्रीकन टेले-नॉवेला बताया है. एक बेहद रईस बिजनेसमैन का साम्राज्य, उसकी पत्नियों और सेविकाओं के क्लेश में बिखरने की कगार पर पहुंचने लगा है. इस शो पर दुनिया भर के सिनेमा लवर्स की नजरें लगी हैं. ग्लोबल कंटेंट में अगर आपको दिलचस्पी रहती है, तो आप भी इसपर नजर रख सकते हैं.