नैना छाबड़ा एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो बी-ग्रेड फिल्में और बोल्ड सीरीज में काम करती हैं. नैना उल्लू ऐप की कई सीरीज में इंटीमेट सीन्स से तहलका मचा चुकी हैं.
नैना ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के यूट्यूब चैनल The Gehna Show में कास्टिंग काउच पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें एक शूट के दौरान कपड़े उतारने को कहा गया था.
नैना बोलीं- एक कॉर्डिनेटर ने मुझे एक शख्स के पास भेजा था और कहा था कि वो इंटरनेशनल लेवल पर प्रिंट शूट करते हैं.
'इंटरनेशनल लेवल का सुनकर मैं एक्साइटेड हो गई थी. मेरे पिता शुरू से ही बाहर रहे हैं, तो मुझे उत्सुकता रही है कि मुझे भी इंटरनेशनल लेवल पर जाना है.'
'मेरी पूरी फैमिली बाहर है. तो मुझे भी लगता था कि मैं अपने दम पर जा पाऊं. ' नैना आगे बोलीं- जब मैं शूट के लिए गई तो उस इंसान ने मुझसे कहा कि बिकिनी शूट होगा और आपको कपड़े उतारकर मुझे अभी बताना पड़ेगा कि आपका फिगर कैसा है.
'मैंने उससे कहा कि सॉरी, मैं यह नहीं कर सकती. उसने मुझे कहा कि तो फिर तुम्हें काम भी नहीं मिलेगा. '
'मुझे ऐसा लगता है कि लड़कियों को इन चीजों से बचना चाहिए. हम पॉडकास्ट में यह बातें इसलिए ही बताते हैं, ताकि नई लड़कियां सतर्क रहें और अपना ख्याल रखें. '
वहीं, एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने कहा कि जब वो डायरेक्शन में आईं, तब उन्हें पता चला था कि ऑडिशन के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवा दिए जाते हैं. कई बार ऑन कैमरा उतरवा दिए जाते हैं.
गहना बोलीं- अगर किसिंग सीन होता है तो डायरेक्टर हीरोइन से कहता है कि हमारे साथ प्रैक्टिस करो. गहना ने यह भी कहा कि शोबिज में आने वाली लड़कियों को काफी अलर्ट रहना चाहिए, ताकि कोई उनके साथ गलत न कर पाए.
(Photos: Instagram @mylifemyrulesnain)