Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

पिंक साड़ी में Pak एक्ट्रेस माहिरा खान ने छिपाया बेबी बंप, 41 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां, दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST
  • 1/8

पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान इस समय अपनी जिंदगी के बेस्ट फेज में हैं. वो जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं. माहिरा 41 की उम्र में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी.

Photo: Instagram @mahira_khan_fan_club123

  • 2/8

इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म की थी. बेबी बंप थामे एक्ट्रेस का फोटो काफी वायरल हुआ था. दुनियाभर से लोग उन्हें बधाई दे रहे थे.

Photo: Instagram @mahira_khan_fan_club123

  • 3/8

प्रेग्नेंसी की खबर के बीच माहिरा टोरंटो भी फिल्म फेस्टिवल अटेंड करनी गई थीं. अब एक्ट्रेस पाकिस्तान के शहर इस्लामाबाद में हुए एक इवेंट का हिस्सा बनीं, जहां वो अपना बेबी बंप छिपाती हुई नजर आईं.

Photo: Instagram @afsheenbaigofficial

Advertisement
  • 4/8

इस इवेंट में माहिरा ने एक चमकदार पिंक सैटिन साड़ी पहनी थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप कवर करती दिखाई दीं. साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था. 

Photo: Instagram @bymmyza

  • 5/8

अपने लुक को और खास बनाने के लिए माहिरा ने डायमंड और रूबी का हैवी चोकर पहना. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट्स भी पहने थे.

Photo: Instagram @bymmyza

  • 6/8

माहिरा का मेकअप काफी सॉफ्ट और सिंपल था. उन्होंने आंखों को अच्छे से हाईलाइट किया था, गालों पर हल्का ब्लश और न्यूड-पिंक लिपस्टिक लगाई थी. उन्होंने अपने बालों का साफ-सुथरा बन बनाया हुआ था, जिससे उनका पूरा लुक काफी एलिगेंट लग रहा था.

Photo: Instagram @bymmyza

Advertisement
  • 7/8

माहिरा खान का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. 41 की उम्र में भी उनके चेहरे पर ग्लो है, और सिंपल लुक में भी उनकी खूबसूरती निखरकर बाहर आ रही है. एक्ट्रेस ने सभी को अपनी झलक से इंप्रेस कर डाला है.

Photo: Instagram @samanmkhann

  • 8/8

बात करें माहिरा की प्रेग्नेंसी की, तो ये उनका और उनके दूसरे पति सलिम करीम का पहला बच्चा होगा. माहिरा पहले से एक बेटे की मां हैं. उनके 17 साल के बेटे का नाम अजलान है, जो उनके पहले पति अली अस्करी से है.

Photo: Instagram @mahira_khan_fan_club123

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement