सिंगर और एक्टर निक जोनस ने अपना 34वां जन्मदिन बहुत ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की.
बर्थडे वीक के दौरान निक ने परिवार के साथ गोल्फ खेलते हुए भी खूब मस्ती की. साथ ही उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी नजर आए.
एक तस्वीर में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक को किस करती नजर आईं. इनके बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई.
निक जोनस ने अपनी लाडली बेटी मालती मैरी की भी एक प्यारी तस्वीर शेयर की.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक के जन्मदिन पर उनके लिए दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था. प्रियंका ने पति के लिए प्यारा सा कैप्शन लिखा, 'उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हर दिन हमारे सारे सपनों को पूरा करता है. हम आपसे प्यार करते हैं, गागा.'
प्रियंका और निक 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के चार साल बाद दोनों सेरोगेसी से एक बेटी के माता पिता बने, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है.
निक की इन तस्वीरों में जन्मदिन के जश्न के साथ परिवार और दोस्तों के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक भी देखने को मिल रही हैं. इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.