ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी करीब 16 साल भारत में रहीं. यहां उन्होंने अपना करियर बनाया. वो बिग बॉस में भी नजर आई थीं. लेकिन 16 साल बाद सुरक्षा कारणों की वजह से वो भारत देश छोड़कर कहीं और चली गई हैं.
मगर मंदाना सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग कनेक्टेड रहती हैं. उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. एक्ट्रेस ने अब अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं.
मंदाना तस्वीरों में अलग-अलग जगहों पर चिल करते हुए नजर आईं. वो रिलैक्स मोड में दिखाई दीं.
मंदाना एक तस्वीर में रिवीलिंग बिकिनी टॉप पहने हुए दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने हैट और फंकी सनग्लासेस पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया. वो सुपर गॉर्जियस लगीं.
एक दूसरी तस्वीर में मंदाना टॉपलेस लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने सिर्फ कपड़े से अपनी बॉडी को ढका हुआ है. एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है.
मंदाना ने कई अलग-अलग बोल्ड लुक्स में पोज दिए. वो जलवे बिखेरती हुई नजर आईं. फैंस उनपर दिल हार रहे हैं.
मंदाना की तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर उनकी तारीफें कर रहे हैं. कई फैंस उन्हें फायर बता रहे हैं.
मंदाना की बात करें तो वो ईरान में जन्मीं और वहीं बढ़ी हुई हैं. लेकिन 18 साल की उम्र में ईरान छोड़कर इंडिया आ गई थीं. यहीं उन्होंने अपना करियर बनाया.
मगर ईरानी होकर मंदाना हमेशा ईरान के खिलाफ ही बोलती हुई नजर आती हैं. उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर भी खुशी जाहिर की थी, जिसपर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी.
ईरान में मंदाना की एंट्री भी बैन है. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था.
(Photos: Instagram @mandanakarimi)