बीती रात अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया. हर साल अंबानी के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों की धूम रहती है.
इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स और राजनीतिक जगत के नामी सितारों ने इवेंट में शिरकत की. धर्मगुरुओं ने भी एंटीलिया आकर बप्पा के दर्शन किए.
बाबा रामदेव, जया किशारी के अलावा बागेश्वर धाम के पर्ची वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भी अंबानी के गणेश उत्सव में अपनी हाजिरी लगाई.
एंटीलिया पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने पैप्स को पोज दिए. इस दौरान उनका लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. धीरेंद्र शास्त्री के पैरों ने सबका ध्यान खींचा.
उनका लुक जितना सिंपल है, उतना ही क्लासी भी है. हमेशा की तरह वो धोती-कुर्ते में दिखे. भगवा कुर्ते के साथ उन्होंने व्हाइट धोती पहनी.
कंधे पर उन्होंने मरून कलर की शॉल कैरी की. जिसपर गोल्डन बॉर्डर बना हुआ है. माथे पर चंदन और टीका लगाए वो पैप्स को मुस्कुराते हुए पोज देते दिखे.
लेकिन उन्होंने पैरों में जो पहना, वो सबका ध्यान खींच रहा है. उनके पैरों में आलता लगा हुआ है. धीरेंद्र शास्त्री ने जूते या चप्पल पहनने की बजाय पारंपरिक गोल्डन खड़ाऊ पहने.
धीरेंद्र शास्त्री के पैरों में चांदी के कड़े भी नजर आए. आलता लगे पैरों की उनकी फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है. लोगों को उनका ट्रैडिशनल लुक पसंद आया है.
बाबा बागेश्वर धाम के अलावा अंबानी के इवेंट में बाबा रामदेव भी नजर आए. वो हमेशा की तरह भगवा कपड़ों में दिखे. उन्होंने हंसते हुए पैप्स को पोज दिए.
अंबानी के इवेंट में क्रिकेटर्स अपनी फैमिली के साथ दिखे. वहीं पूरा बॉलीवुड इस इवेंट की शान रहा. सलमान खान, रेखा, करीना-करिश्मा कपूर, कटरीना-विक्की ने बप्पा के दर्शन किए.
(All Photos: Vinod singh)