धुरंधर अब टीवी पर करेगी धमाका! 30 मई को प्रीमियर, इन चैनल्स पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर अब टीवी पर तहलका मचाने आ रही है. 30 मई को एक साथ तीन बड़े चैनलों पर इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा है कि वो अपनी फिल्म के टीवी प्रीमियर को नेशनल ईवेंट बनाने वाले हैं.

Advertisement
धुरंधर के टीवी प्रीमियर की डेट्स आ गई हैं (Photo: IMDB) धुरंधर के टीवी प्रीमियर की डेट्स आ गई हैं (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

रणवीर सिंह की धुआंधार ब्लॉकबस्टर धुरंधर का धमाका बॉक्स ऑफिस की रिकॉर्ड-बुक्स में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ था. इसके बाद ओटीटी पर भी धुरंधर ने व्यूअरशिप के रिकॉर्ड बनाए थे. नेटफ्लिक्स पर ये सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म बन गई थी. अब धुरंधर का धमाका टीवी पर भी होने जा रहा है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी स्टारर धुरंधर का टीवी प्रीमियर 30 मई को होने वाला है.

Advertisement

तीन चैनलों पर एक साथ होगा धुरंधर का धमाका
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 30 मई को शाम 7 बजे, धुरंधर का टीवी प्रीमियर होगा. डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद बताया, 'दर्शकों ने धुरंधर को जो अथाह प्यार दिया है उसके लिए हम बहुत आभारी हैं और अभी भी हमारी फ्रेंचाइजी को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रीमियर के साथ हम पूरे देश के घरों में अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं.'

जियो हॉटस्टार के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'कुछ फिल्में एंटरटेनमेंट से ऊपर उठ जाती हैं और कल्चरल इवेंट बन जाती हैं. धुरंधर ऐसा ही एक फिनोमिना है. फिल्म को एक साथ तीन चैनलों पर लाकर, हम प्रीमियर को एक नेशनल इवेंट में बदलने जा रहे हैं, जिसे परिवार एक साथ बैठकर अनुभव कर सकते हैं.'

Advertisement

धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज भी करीब
दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर अब टीवी पर पहुंच रही है. जबकि मार्च में रिलीज हुआ इसका सीक्वल धुरंधर 2 अब ओटीटी पर पहुंचने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज का इंतजार भी जनता बड़ी बेसब्री से कर रही थी. जियो हॉटस्टार पर 5 जून को धुरंधर 2 का इंडिया प्रीमियर होने वाला है.

इससे पहले 4 जून को जियो हॉटस्टार, धुरंधर 2 का एक खास डिजिटल प्रीमियर भी करने वाला है जिसमें फिल्म का एक अनदेखा और रॉ कट देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को थिएटर्स में भी नहीं मिला था. 29 जून को आईपीएल का फिनाले होने वाला है, जिससे टीवी दर्शक खूब चिपके रहते हैं. लेकिन उसके तुरंत बाद एक तरफ टीवी पर धुरंधर, और दूसरी तरफ ओटीटी पर धुरंधर 2 आने वाली हैं. यानी रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर एक बार फिर से बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »