अमिताभ बच्चन को आराध्या ने लगाया गले, दादू-पोती के बॉन्ड पर फिदा फैंस, ससुर के लिए ऐश्वर्या की भावुक पोस्ट

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने ढेरों शुभकामनाएं दीं. बिग बी के बर्थडे पर बहू ऐश्वर्या राय ने देर रात एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर ससुर को खास अंदाज में विश किया.

Advertisement
अमिताभ बच्चन के लिए ऐश्वर्या राय की भावुक पोस्ट  (Photo: Instagram/@aishwaryaraibachchan_arb) अमिताभ बच्चन के लिए ऐश्वर्या राय की भावुक पोस्ट (Photo: Instagram/@aishwaryaraibachchan_arb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए हैं. अमिताभ को जन्मदिन पर देशभर से ढेरों बधाइयां मिलीं. हर किसी को बस इंतजार था कि बिग बी की बहू रानी ऐश्वर्या राय कब उन्हें ऑफिशियली विश करेंगी. तो इंतजार खत्म हुआ. ऐश्वर्या ने देर रात पोस्ट शेयर करके ससुर अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. 

Advertisement

अमिताभ के लिए ऐश्वर्या की पोस्ट

ऐश्वर्या राय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ससुर अमिताभ बच्चन की बेटी आराध्या संग एक अनसीन फोटो शेयर की. अमिताभ बच्चन फोटो में कलरफुल ट्रैक सूट और कैप पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. बिग बी अपनी लाडली पोती आराध्या को प्यार से गले लगाए नजर आए. अमिताभ और आराध्या कैमरे में देखकर पोज देते हुए भी दिखे. तस्वीर में दादा-पोती का खूबसूरत बॉन्ड देखते ही बनता है. 

ससुर और बेटी की दिल को छू लेने वाली तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- प्यारे पा-दादाजी को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां. हमेशा प्यार और भगवान का आशीर्वाद बना रहे. 

 

खुशी से गदगद हुए फैंस


अमिताभ के लिए बहू ऐश्वर्या की लविंग पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पोस्ट छाई हुई है. तस्वीर के कमेंट सेक्शन में फैंस अमिताभ को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं. 

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो 84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन सुपर एक्टिव हैं. अमिताभ इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वो 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं. फिल्मों के साथ टीवी पर भी बिग बी का दबदबा बना हुआ है. उनकी एनर्जी, मेहनत और काम के प्रति उनका समर्पण हर किसी के लिए एक मिसाल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »