Advertisement

बॉलीवुड

OTT Release This Week: मारियो से ममी तक, च‍िलच‍िलाती गर्मी में घर बैठे देखें ये फिल्में-सीरीज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST
  • 1/8

हफ्ते का अंत होने से पहले ही सभी वीकेंड अपना ओटीटी पर क्या देखना है वाला प्लान बनाना शुरू कर देते हैं. इस चीज में हर हफ्ते हम आपकी मदद को हाजिर होते हैं. इस हफ्ते ओटीटी पर बढ़िया सीरीज और फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शो और एनिमेटेड फिल्में स्ट्रीम हुई हैं, जिन्हें आपको देख लेना चाहिए.

  • 2/8

टॉम क्लैंसीज जैक रायन: घोस्ट वॉर

जैक रायन फ्रैंचाइजी का नया सीजन 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गया है. इसमें सीआईए एनालिस्ट जैक रायन एक संदिग्ध बैंक ट्रांसफर की जांच करते हुए खतरनाक ब्लैक-ऑप्स नेटवर्क और आतंकवादी साजिश में फंस जाता है. यूरोप और मिडिल ईस्ट यानी वेस्ट एशिया में सेट यह एक्शन-पैक्ड थ्रिलर जासूसी, ग्लोबल षड्यंत्र और इंटेंस एक्शन से भरपूर है.

  • 3/8

सतरंगी: बदले का खेल

क्राइम-एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सतरंगी: बदले का खेल', जी5 पर आ गई है. कहानी एक स्टेज परफॉर्मर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पिता की मौत के बाद गांव की पुरानी दुश्मनी और बदले की आग में उसका जीवन उलट-पुलट हो जाता है. सस्पेंस, रिवेंज और ड्रामा से भरी यह सीरीज आपका भरपूर मनोरंजन कर सकती है.

Advertisement
  • 4/8

देसी ब्लिंग

यह रियलिटी शो 'दुबई ब्लिंग' की तर्ज पर बना 'देसी ब्लिंग', नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है. इसमें अल्ट्रा रिच इंडियन लोगों की लग्जरी लाइफ, ग्लैमरस पार्टीज, बिजनेस डील्स, रिश्तों की उलझनें और ढेर सारा ड्रामा दिखाया गया है. टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी इसमें हैं. सनी लियोनी और टाइगर श्रॉफ इसे होस्ट कर रहे हैं.

  • 5/8

सिस्टम

सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका स्टारर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सिस्टम' भी रिलीज हो गई है. इसमें सोनाक्षी एक पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नेहा राजवंश का रोल निभा रही हैं, जिन्हें अपने पिता के लॉ फर्म में पार्टनरशिप के लिए 10 केस लगातार जीतने का चैलेंज मिला है. ज्योतिका एक सिंपल बैकग्राउंड वाली कोर्ट स्टेनोग्राफर सारिका रावत की भूमिका में हैं. दोनों महिलाओं की जिंदगी आपस में टकराती है और वो मिलकर न्याय, प्रिविलेज और सिस्टम की सच्चाई पर सवाल उठाती है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

  • 6/8

द ममी

हॉरर थ्रिलर फिल्म Lee Cronin की फिल्म 'द ममी' (2026) ओटीटी पर रिलीज हो गई है. कहानी एक पत्रकार की छोटी बेटी के गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 8 साल बाद अचानक लौट आती है. परिवार खुशी मनाने की बजाय डर के माहौल में चला जाता है, क्योंकि इस 'मिलन' के साथ एक प्राचीन बुरी ताकत भी वापस लौट आई है. क्लासिक ममी लेजेंड को आधुनिक और डरावने अंदाज में पेश करती यह फिल्म सस्पेंस, हॉरर और सुपरनैचुरल ताकतों से भरी हुई है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Advertisement
  • 7/8

द सुपर मारियो गैलेक्सी

2023 में आई 'द सुपर मारियो ब्रोज मूवी' के बाद आई एनिमेटेड एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म 'द सुपर मारियो गैलेक्सी' को अब आप ओटीटी पर देख सकते हैं. Nintendo के पॉपुलर वीडियो गेम सीरीज पर आधारित इस पिक्चर में मारियो और लुईजी, मशरूम किंगडम में रोजमर्रा की समस्याओं को हल करते नजर आते हैं. फिल्म में गैलेक्सी के अलग-अलग ग्रहों, स्टार पावर और मजेदार एडवेंचर्स का मिक्स है. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एंटरटेनिंग, कलरफुल और एनर्जेटिक यह फिल्म पूरे परिवार के साथ प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

  • 8/8

GOAT

नेटफ्लिक्स पर आई एनिमेटेड फैमिली स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म GOAT के चर्चे हो रहे हैं. इसकी कहानी विल नाम के छोटे से बकरे (Goat) की है, जो रोअरबॉल (एक हाई-इंटेंसिटी स्पोर्ट) में प्रोफेशनल बनने का सपना देखता है. छोटे कद के बावजूद वो अपनी मेहनत और जुनून से बड़ी टीम को रिवाइव करता है. स्टीफन करी की प्रोड्यूस की ये फिल्म मजेदार एनिमेशन और मोटिवेशनल मैसेज के साथ बच्चों-परिवार के लिए परफेक्ट है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement