Advertisement

बॉलीवुड

Micromax Co-Founder से रचाई शादी, एक्ट्रेस ने छोड़ा शोबिज, 7 साल की बेटी पर लगाई बड़ी पाबंदी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST
  • 1/10

एक समय था जब असिन भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं. 2000 के दशक की शुरुआत में कुछ बड़ी तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करने के बाद वो बॉलीवुड आईं और अपने डेब्यू में ही आमिर खान के साथ गजनी (2008) में लीड एक्ट्रेस बनीं. यही फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत मानी जाती है. 

  • 2/10

उनका एक्टिंग करियर छोटा रहा, लेकिन उन्होंने बेहद ऊंचाइयां हासिल कीं. 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. 

  • 3/10

हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल ने असिन से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो उनकी सफलता के पीछे एक अनदेखी ताकत हैं.

Advertisement
  • 4/10

उन्होंने MyGov India से बातचीत में कहा, असिन से शादी मेरे लिए सबसे अहम चीज थी, जो मेरे लिए बहुत अच्छी साबित हुई. वो मेरे पीछे की चट्टान हैं. कुछ भी हो जाए, वो कहती हैं- चिंता मत करो… तुम बस आगे बढ़ो. 

  • 5/10

'वो मुझे और मेरे जुनून को समझती हैं. वो मेरी आंख बंद करके भरोसा करने वाली हैं. अगर आपके आसपास ऐसे लोग हों, तो जिंदगी बहुत आसान हो जाती है.'

  • 6/10

राहुल कहते हैं कि हमारा पार्टनर हमें ऊपर उठाने वाला होना चाहिए, पीछे खींचने वाला नहीं. राहुल ने कहा- वो मेरे लिए वही इंसान हैं… वो मुझे ऊपर उठाती हैं. मेरी जिंदगी में उनका योगदान इतना बड़ा है कि मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.
 

Advertisement
  • 7/10

असिन और राहुल एक बेटी के पेरेंट भी हैं. उनसे पूछा गया कि असिन बेटी की परवरिश कैसे कर रही हैं. जवाब में राहुल ने कहा कि हमारी एक प्यारी बेटी भी है, अरिन रेन शर्मा. वो अभी सिर्फ सात साल की है, लेकिन लगभग 12 भाषाएं समझ और बोल सकती है, जिनमें कोरियन, जापानी, थाई और चीनी शामिल हैं. मुझे तो दो भाषाएं बोलने में भी दिक्कत होती है. हम तो अंग्रेजी और हिंदी में ही अटके हुए हैं.

  • 8/10

उन्होंने कहा कि आपको सिर्फ बाहर युद्ध नहीं लड़ना होता, बल्कि घर के अंदर भी उतनी ही लड़ाई झेलनी पड़ती है, है ना? वो (असिन) घर की इस लड़ाई का ध्यान रखती हैं. मैंने जिंदगी में उनके जैसा कोई इंसान नहीं देखा.
 

  • 9/10

उन्होंने कहा- हमने अरिन को अब तक कोई स्क्रीन नहीं दी है, न टीवी, न मोबाइल फोन. हमारे घर में सिर्फ किताबें हैं. शायद हमारे घर में अरिन के स्कूल से भी ज्यादा किताबें होंगी. वो अभी क्लास 2 में है, लेकिन हमारे घर में क्लास 8 और 9 की किताबें पहले से मौजूद हैं. मैं कभी-कभी मजाक में कहता हूं उसे क्लास 10 का बोर्ड एग्जाम भी दे दो. फर्क क्या पड़ता है? यह सब असिन का योगदान है. 
 

Advertisement
  • 10/10

माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर ने कहा कि उनकी बेटी आज जो कुछ भी है, उसका श्रेय उनकी वाइफ को जाता है. शोबिज से दूर रहकर असिन अपनी बेटी को अच्छी परवरिश देने में बिजी हैं. 
 

All Photos: Facebook/simply.asin

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement