Advertisement

बॉलीवुड

नाना बनेंगे गोविंदा! शादी के 2 साल बाद मां बनेंगी भांजी आरती? बिजनेसमैन पति भी राजी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST
  • 1/9

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने 2024 में बिजनेसमैन दीपक चौहान संग शादी की थी. अब वो मां बनने के सपने देख रही हैं.
 

  • 2/9

हाल ही में आरती को युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में देखा गया था. यहां पर आरती ने खुद की प्रेग्नेंसी प्लानिंग पर बात की.
 

  • 3/9

टेली मसाला संग बात करते हुए आरती ने कहा- आप लोग दुआ करिए बच्चे को लेकर. मैं अब मां बनने के लिए रेडी हूं.
 

Advertisement
  • 4/9

''बच्चे देखती हूं तो मुझे भी लगता है मेरा बेबी कब होगा. अभी तक तो मैं बस एंजॉय कर रही थी. अब लगता है बच्चा हो.''
 

  • 5/9

''जब आप अंदर से बेबी के लिए तैयार होते हो, तब शरीर भी रेडी होता है. बाकी जो भी होगा गुरुजी और माता रानी की कृपा से होगा.''
 

  • 6/9

आरती ने बताया कि बच्चे को लेकर उनकी और दीपक की एक ही राय है. दोनों यही मानते हैं कि जब हो भगवान की मर्जी से हो.
 

Advertisement
  • 7/9

उन्होंने कहा- हम दोनों टीम की तरह रहते हैं. हमें लगता है भगवान को जब ठीक लगेगा, बच्चा उनकी कृपा से हो जाएगा.
 

  • 8/9

आरती सिंह की स्टेटमेंट सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. घर में नन्हे मेहमान के आने पर गोविंदा नाना बनेंगे.
 

  • 9/9

All Photos: Instagram @artisingh5
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement