Advertisement

बॉलीवुड

बम धमाकों की धमकियों के बावजूद नहीं तोड़ी प्रथा, जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST
  • 1/8

अमिताभ बच्चन के दिल में उनके फैंस के लिए कितनी अहमियत है, इसकी झलक हर संडे हमें उनके घर जलसा के बाहर दिखाई देती है. हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले हर संडे की शाम वहां पहुंच जाते हैं.

  • 2/8

अमिताभ बच्चन भी एक बड़ी सी मुस्कान लेकर उनसे मिलते हैं. लेकिन इस बार स्थिति अलग थी. कुछ ही दिनों पहले उनके घर से जुड़ी बम की धमकी भरा मेल आया था, जिसके बाद जलसा के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई. 

  • 3/8

लगने लगा कि शायद इस संडे सिक्योरिटी के कारण वो जलसा के बाहर नहीं आएंगे. लेकिन वेटरन एक्टर ने इस प्रथा को टूटने नहीं दिया. कड़ी सुरक्षा इंतजामात के साथ, वो अपने घर के बाहर फैंस से मिलने आए.

Advertisement
  • 4/8

हर बार की तरह अमिताभ बच्चन ने फैंस का अभिवादन किया. उनसे मिलने काफी सारे लोग आए थे, और सभी को अपने फेवरेट सितारे से मिलने और उनकी झलक पाने का मौका भी मिला.

  • 5/8

इस दौरान उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे. अभिषेक अपने पिता के पीछे खड़े रहे और आसपास मौजूद भीड़ पर नजर रखते दिखाई दिए. 

  • 6/8

अमिताभ बच्चन फिलहाल स्वास्थ संबंधित तकलीफों से भी जूझ रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है, ताकि वो सही से रिकवर हो सकें. इस कारण से वो सोशल मीडिया से भी दूर हुए थे.

Advertisement
  • 7/8

अमिताभ बच्चन की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस के जवान भी वहां तैनात थे. रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को मुंबई पुलिस को अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने वाले कथित बम धमकी वाले ईमेल की जानकारी मिली थी. ये ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके में स्थित एक स्कूल को मिला था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

  • 8/8

हालांकि, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि धमकी में अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ बंगले का जिक्र था या उनके दूसरे घर ‘प्रतीक्षा’ का.

Photos: Rajan Pillai

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement