यूट्यूबर मिस्टर फैजू ने 10 अक्टूबर को मदीना ने लेडीलव तान्या संग निकाह किया था. उनकी शादी इंटीमेट सेरेमनी में रखी गई थी. 19 अक्टूबर को कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन किया था.
पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आए थे. तान्या ब्राइडल लुक में स्टनिंग लगी थीं. वहीं फैजू भी कम हैंडसम नहीं लगे. दोनों की जोड़ी की लोगों ने तारीफ की है.
फैजू ने इंस्टा पर रिसेप्शन का खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दोनों की प्यारी केमिस्ट्री नजर आती है.
स्टेज पर फैजू ने तान्या पर प्यार लुटाया. यूट्यूबर ने घुटनों पर बैठकर तान्या के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया.
फैजू ने पत्नी के हाथ पर kiss किया. वहीं तान्या ने भी अपने शौहर को स्पेशल फील कराया. फैजू के हाथ पर kiss किया.
दोनों ने स्टेज पर डांस किया. वे एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए. कपल का प्यार देख घरवाले भी भावुक नजर आए.
फैजू ने तान्या का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री मारी. इस दौरान उनकी आंखें नम थीं. वे साथ में खुश नजर आए.
फैंस ने तान्या और फैजू की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया. यूजर्स का कहना है इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे.
कपल के रिसेप्शन की फोटोज फैंस के बीच वायरल हो रही हैं. लोगों का कहना है उनकी जोड़ी मेड इन हेवन है.
तान्या से पहल फैजू की रिश्ता एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी संग था. दोनों कई सालों तक रिश्ते में रहे. पर उनका निकाह नहीं हो पाया.
All Photos: Instagram @mr_faisu_07