Advertisement

बॉलीवुड

'दुनिया का सबसे खुशनसीब पति हूं', 38 की हुईं परिणीति, रोमांटिक हुए राघव चड्ढा, 'नीर की मां' को लिखा भावुक नोट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 22 अक्टूबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्हें परिवार और चाहने वालों से ढेर सारा प्यार मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनके पति और BJP नेता राघव चड्ढा का प्यारा सा बर्थडे विश. राघव ने अपने अंदाज से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह परिणीति पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं.

  • 2/9

राघव चड्ढा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति के साथ कुछ खुशनुमा पल शेयर किए. तस्वीरों और झलकियों में दोनों साथ में अच्छा खाना एंजॉय करते और एक-दूसरे की कंपनी का लुत्फ उठाते नजर आए. कपल का यह सेलिब्रेशन भले ही छोटा था, लेकिन उनके बीच की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया.

  • 3/9

इन प्यारी झलकियों के साथ राघव ने अपनी लेडी लव के लिए ऐसा मैसेज लिखा, जिस पर हर किसी की नजर ठहर गई. उन्होंने परिणीति को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- हैप्पीएस्ट बर्थडे टू नीर की मम्मा… ढेर सारे प्यार के साथ, दुनिया का सबसे खुशनसीब पति.” राघव के इस प्यार भरे नोट ने सोशल मीडिया पर कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री को फिर सुर्खियों में ला दिया.

Advertisement
  • 4/9

राघव के इस पोस्ट में परिणीति के लिए प्यार तो दिखा ही, साथ ही उनके परिवार की झलक भी देखने को मिली. ‘नीर की मम्मा’ कहकर पत्नी को बर्थडे विश करने का उनका अंदाज फैंस को खासा पसंद आया. कपल की ये छोटी-छोटी खुशियां बता रही थीं कि उनके लिए साथ बिताया वक्त किसी बड़े जश्न से कम नहीं है.
 

  • 5/9

परिणीति के जन्मदिन पर उनकी कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पिंक रंग के पर्ल वर्क वाले आउटफिट में नजर आईं. इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपनी प्यारी बहन के लिए दिल छू लेने वाला बर्थडे मैसेज भी लिखा.

  • 6/9

प्रियंका ने परिणीति को ‘टिशा’ कहकर विश किया और उनके लिए प्यार, हंसी और खुशियों से भरे साल की कामना की. उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे टीशा. तुम्हारा आने वाला साल प्यार, हंसी और उन सभी चीजों से भरा हो, जिनकी तुम्हारा दिल ख्वाहिश करता है.” प्रियंका का यह पोस्ट दिखाता है कि दोनों बहनों के बीच कितना खास रिश्ता है.

Advertisement
  • 7/9

वहीं, परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने भी बेटी के जन्मदिन पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने याद किया कि परिणीति ने उन्हें पहली बार माता-पिता बनने का सुख दिया और अब दादा-दादी बनने की खुशी भी उनके जीवन में लाई. मां के इस संदेश में बेटी के लिए प्यार, गर्व और बीते दिनों की यादें साफ झलक रही थीं.

  • 8/9

रीना चोपड़ा ने लिखा कि वह उस नन्ही बच्ची का शुक्रिया अदा नहीं कर सकतीं, जिसने उन्हें माता-पिता और अब दादा-दादी का दर्जा दिया. उन्होंने परिणीति को हमेशा अपनी छोटी बच्ची बताया और कहा कि उनकी जिंदगी बेटी के आने के बाद और भी खूबसूरत हो गई. मां के इस भावुक नोट ने जन्मदिन के जश्न को और भी खास बना दिया.

  • 9/9

रीना ने आगे परिणीति की शरारती, मजाकिया और बेबाक पर्सनैलिटी का जिक्र करते हुए लिखा कि उनकी बेटी की दीवानगी, केयर, ह्यूमर, हंसी और सबका ध्यान खींच लेने वाला अंदाज बचपन से ही उसकी पहचान रहा है. उन्होंने दुआ की कि परिणीति हमेशा ऐसी ही खुशमिजाज बनी रहें.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement