Advertisement

बॉलीवुड

Aaradhya Bachchan Transformation: मां ऐश्वर्या राय से लंबी हुईं आराध्या बच्चन, फ्लॉन्ट किया न्यू लुक, फैन्स बोले- खूबसूरत

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST
  • 1/8

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. 14 साल की आराध्या की नई तस्वीरों में उनका बदला लुक और लंबाई फैंस का ध्यान खींच रही है.

  • 2/8

तस्वीरों में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या से भी लंबी दिख रही हैं, जिसे देखकर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. तस्वीरों में ऐश्वर्या अपने भाई आदित्य राय, मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ भतीजे शिवांश के जन्मदिन का जश्न मनाती दिखीं. 

  • 3/8

एक तस्वीर में पूरा परिवार बर्थडे बॉय के आसपास खड़ा दिखाई दे रहा है. भतीजे के बर्थडे पर ऐश्वर्या ने कैजुअल लुक में नीली शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी. उन्होंने इस लुक को सनग्लास से कंप्लीट किया.

Advertisement
  • 4/8

आराध्या ने भी सिंपल लुक चुना और डेनिम शर्ट के साथ जींस पहनी थी. परिवार के इन पलों फैंस का ध्यान खींचे, लेकिन तस्वीरों में आराध्या की लंबाई भी लोगों को नजर आई.
 

  • 5/8

आराध्या अपनी मां से लंबी दिख रही थीं, जिस पर लोगों ने उनकी ग्रोथ पर कमेंट किए. एक फैन ने लिखा, ऐश्वर्या की बेटी उनसे लंबी कैसे दिख रही है? दूसरे ने लिखा, कितना खूबसूरत परिवार है.
 

  • 6/8

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या की हाइट 5 फीट 7 इंच है, ऐसे में इस उम्र में आराध्या का उनसे लंबा दिखना खास चर्चा का विषय बन गया है. 

Advertisement
  • 7/8

आराध्या पहले भी अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रही हैं. एयरपोर्ट पर उनके स्पोर्टी लुक और लंबे बालों ने भी फैंस को चौंकाया था. 

  • 8/8

इस पूरे लुक में सबसे खास थी ऐश्वर्या और आराध्या की ट्विनिंग. दोनों ने अलग-अलग स्टाइल में ब्लू रंग चुना, जिससे मां-बेटी की जोड़ी और भी आकर्षक दिखी. फैंस कह रहे हैं कि आराध्या धीरे-धीरे अपनी मां की परछाई बनती जा रही हैं.

All Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement