Advertisement

बॉलीवुड

'प्रेमानंद महाराज बोले राधे-राधे जपो', एक्ट्रेस ने छोड़ दी चकाचौंध, पढ़ने लगी भगवद गीता, वृंदावन में बसाया घर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST
  • 1/10

मुंबई की चकाचौंध, टीवी की दुनिया और शोहरत... सब कुछ छोड़कर एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में राधा नाम जप रही हैं. कभी बड़े टीवी शोज का हिस्सा रहीं एना ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली है. उनका कहना है कि ये फैसला उन्होंने नहीं, बल्कि राधारानी और ठाकुरजी ने करवाया. 

  • 2/10

ग्वालियर की रहने वाली एना करीब 2 साल से वृंदावन में अकेले एक फ्लैट में रह रही हैं. यहां आने के बाद उनका पूरा पहनावा और जीवनशैली बदल गई. अब वह सादे कपड़े पहनती हैं, गले में तुलसी की माला रखती हैं और माथे पर राधावल्लभ संप्रदाय का तिलक लगाती हैं. ये बदलाव उनमें प्रेमानंद महाराज को देख एक सपने की वजह से आया. 

  • 3/10

एना ने बताया कि पहले वह भगवान की पूजा-पाठ तक नहीं करती थीं. मुंबई में टीवी इंडस्ट्री के बड़े लोगों के साथ काम किया और कई सीरियल्स में नजर आईं. दर्शकों ने भी उन्हें खूब पसंद किया, लेकिन अंदर से वह परेशान रहती थीं. कई रातें रोते हुए गुजरती थीं. फिर उन्हें लगा कि श्रीजी उन्हें कोई और रास्ता दिखा रही हैं.

Advertisement
  • 4/10

एना का आध्यात्मिक सफर मुंबई में ही शुरू हुआ था. वह एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स में एक्टिंग कोर्स कर रही थीं. इसी दौरान उनके कुछ दोस्त उन्हें ISKCON मंदिर ले गए, पहली बार मंदिर पहुंचने के बाद उनके मन में आध्यात्मिकता को लेकर दिलचस्पी पैदा हुई और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी बदलने लगी.

  • 5/10

शुरुआत में एना सिर्फ मंदिर जाती थीं. फिर उन्होंने ISKCON में आचार्यों से भगवद गीता की क्लास ली. नाम जप की अहमियत समझ आई तो उन्होंने माला से जप शुरू कर दिया और सात्विक जीवन अपना लिया. धीरे-धीरे उन्होंने प्याज-लहसुन खाना भी छोड़ दिया.

  • 6/10

एना ‘सावधान इंडिया’, ‘फियर फाइल्स’ और सोनी के शो ‘देखा एक ख्वाब’ में काम कर चुकी हैं. वो सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं. शो ‘देखा एक ख्वाब’ में उनके किरदार का नाम ‘चिक्की’ था, जिसने उन्हें अच्छी पहचान दिलाई. उनका सपना था कि टीवी के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखें, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था. 

Advertisement
  • 7/10

एना मुंबई और वृंदावन की जिंदगी में जमीन-आसमान का फर्क मानती हैं. वह कहती हैं कि मुंबई में ‘रील लाइफ’ है, जबकि वृंदावन में ‘रियल लाइफ’. मुंबई में उन्हें हर वक्त इस बात की चिंता रहती थी कि लोग क्या कहेंगे. वृंदावन में उन्हें लगता है कि उन्हें सिर्फ कृष्ण देख रहे हैं.

  • 8/10

फिर एना को आया वो सपना, जिसने उनकी राह ही बदल दी. वह बेहद परेशान थीं और कई बार वृंदावन छोड़ने का भी मन करता था. इसी दौरान एक रात उनके सपने में संत प्रेमानंद महाराज आए. एना के मुताबिक, सपने में महाराज जी ने उन्हें नाम जप का गुरु मंत्र दिया और ‘राधे-राधे’ जपने की राह दिखाई.

  • 9/10

एना बताती हैं कि उस वक्त वह अपने गुरु की तलाश में थीं. उन्होंने श्रीजी से मन ही मन पूछा था कि उनका गुरु कौन है. इसके बाद उसी रात उन्हें प्रेमानंद महाराज का सपना आया. वह इसे महज सपना नहीं मानतीं. उनका कहना है कि इसके बाद उन्हें अपनी जिंदगी का मकसद समझ में आने लगा और उनका मन भी शांत होने लगा.

Advertisement
  • 10/10

एना को मुंबई की पुरानी चमक-दमक याद आती है तो वह खुद मुस्कुरा देती हैं. वह कहती हैं कि अगर उन्हें उस वक्त महाराज जी की शरण मिल गई होती तो शायद उनका काफी समय बच जाता. अब वह युवाओं से भी यही कहती हैं कि जब भी वक्त मिले, अपने इष्ट का नाम जरूर जपें. एना के लिए कैमरे की दुनिया पीछे छूट चुकी है और अब उनकी जिंदगी में सिर्फ ‘राधे-राधे’ की गूंज है.
 

(Photos: YT Screengrab)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement