गाजियाबादः सब इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार से मांगी रिश्वत, एसएसपी ने किया सस्पेंड

आरोपी दारोगा का नाम लव कुमार है, जो गाजियाबाद के लोनी थाने में तैनात है. दरअसल, सब इंस्पेक्टर लव कुमार को दो सगी बहनों के लापता हो जाने के मामले की जांच सौंपी गई थी. आरोप है कि जांच के दौरान एसआई लव कुमार ने पीड़ित परिवार से रिश्वत मांगी.

Advertisement
पुलिस सब इंस्पेक्टर लव कुमार ने सरकारी गाड़ी में डीजल डलवाने के नाम पर पैसे मांगे थे पुलिस सब इंस्पेक्टर लव कुमार ने सरकारी गाड़ी में डीजल डलवाने के नाम पर पैसे मांगे थे

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 21 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST
  • एक ही परिवार की 2 बहनों के लापता होने का मामला
  • मामले की जांच कर रहा था आरोपी एसआई
  • सरकारी कार में डीजल डलवाने के नाम पर मांगी रिश्वत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तैनात एक दारोगा को पीड़ित परिवार से रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया. जब सब इंस्पेक्टर की करतूत के बारे में जब जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया.

आरोपी दारोगा का नाम लव कुमार है, जो गाजियाबाद के लोनी थाने में तैनात है. दरअसल, सब इंस्पेक्टर लव कुमार को दो सगी बहनों के लापता हो जाने के मामले की जांच सौंपी गई थी. आरोप है कि जांच के दौरान एसआई लव कुमार ने लापता बहनों को तलाश करने का नाम पर पीड़ित परिवार से रिश्वत मांगी.

Advertisement

पीड़ित परिवार ने इस बात की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से कर दी. लापता लड़कियों के परिजनों ने पुलिस अफसरों को बताया कि आरोपी दारोगा लव कुमार ने दोनों बहनों को तलाशने के लिए उनसे रिश्वत की मांग करते हुए पुलिस की गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए कहा. 

इसे भी पढ़ें-- MP: शादी में विवाहिता के साथ दूल्हे ने किया रेप, आरोपी भाई- बहन गिरफ्तार

जब यह मामला जिले के एसएसपी अमित पाठक तक पहुंचा तो उन्होंने आरोपी दारोगा लव कुमार को सस्पेंड कर दिया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए. अभी तक लापता लड़कियों के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »