Advertisement

यूटिलिटी

Post Office की गजब स्कीम, रोज बचाएं सिर्फ 195 रुपये... मिलेंगे पूरे 10 लाख

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST
  • 1/6

सुरक्षित निवेश और जोरदार रिटर्न की बात आती है, तो फिर पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रहीं, सरकारी योजनाएं (Govt Schemes) खासी पॉपुलर हैं.  इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स में छोटी-छोटी बचत करके भी मोटा फंड जुटाया जा सकता है. ऐसी ही एक डाकघर योजना है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme), जिसमें रोजाना सिर्फ 195 रुपये बचाकर आप 10 लाख रुपये का फंड जुटा सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 2/6

'Zero Risk' वाली सेविंग स्कीम
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम को पॉपुलर बनाने में सबसे अहम रोल जिस चीज का है, वो ये है कि ये सरकारी योजनाएं बिल्कुल रिस्क फ्री होती हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि इनमें निवेश छोटा हो या फिर बड़ा सभी की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. मतलब आप टेंशन फ्री होकर इसमें निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार की ओर से इन Post Office Saving Schemes पर ब्याज भी तगड़ा दिया जाता है, जो कई बैंकों की FD पर मिल रहे ब्याज से ज्यादा है. (Photo: GettyImage)

  • 3/6

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका है ये योजना
Post Office RD स्कीम की एक और खास बात ये है कि इसमें आपको एकमुश्त निवेश की जरूरत नहीं होती है, बल्कि आप रोजाना छोटी-छोटी सी बचत करके भी अपने लिए मोटा फंड जुटा सकते हैं. ये पोस्ट ऑफिस स्कीम बिल्कुल ऐसे काम करती है, जैसे म्यूचुअल फंड में एसआईपी (Mutual Fund SIP) में निवेश किया जाता है. इसमें सिर्फ 100 रुपये से भी खाता खुलवाकर निवेश की शुरुआत की जा सकती है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

RD Scheme पर मिल रहा इतना ब्याज
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर सरकार की ओर से ऑफर किए जा रहे ब्याज (Post Office RD Scheme Interest Rate) के बारे में बात करें, तो ये 6.7 फीसदी का मिल रहा है. जहां आप इस स्कीम में 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, तो वहीं अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट सेट नहीं की गई है, यानी जितना चाहो पैसा लगाओ और उतना ही ज्यादा मुनाफा भी कमाओ. (Photo: GettyImage)

  • 5/6

पति-पत्नी मिलकर खोलें खाता, रहे ये ध्यान
Post Office RD स्कीम में आप सिंगल अकाउंट ओपन कराके निवेश कर सकते हैं, जबकि इसमें पति-पत्नी मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं. इस स्कीम में निवेश के लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है और इसके पूरा होने पर निवेश को अगले पांच साल के आगे बढ़ाने की सुविधा भी दी जाती है. इसमें निवेश के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे अगर किसी महीने आप इसमें समय पर किश्त  डालना भूल जाते हैं, तो फिर 1% प्रति माह की पेनाल्टी लगती है, अगर लगातार चार 4 किश्तें चूक जाती हैं तो फिर आरडी अकाउंट क्लोज हो जाता है. (Photo: ITG)

  • 6/6

195 रुपये से ₹10 लाख जुटाने का गणित
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट में 10 लाख रुपये जुटाने का गणित बेहद आसान है. Post Office RD Calculator से कैलकुलेशन करें, तो इस स्कीम में खाता खुलवाकर अगर आप रोजाना सिर्फ 195 रुपये बचाते हैं, तो महीने में आपकी सेविंग 5860 रुपये हो जाएगी. अब इस रकम को प्रति माह पांच साल के मैच्योरिटी पीरियड तक निवेश करना है. ऐसे में 5 साल बाद आपका कुल निवेश 3,51,600 रुपये होगा और ब्याज समेत फंड 4,18,201 रुपये होगा. अब आपको करना ये है कि अपने निवेश को पांच साल के लिए आगे बढ़ाना है. ऐसा करने पर आपका जमा 7,03,200 रुपये होगा, जबकि सिर्फ ब्याज की रकम 2.98 लाख रुपये होगी. ऐसे में आपका कुल फंड बढ़कर 10,01, 203 रुपये हो जाएगा. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement