Advertisement

यूटिलिटी

20 लाख रुपये का लोन दे रही सरकार, फटाफट ऐसे करें अप्‍लाई, ये है प्रॉसेस

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST
  • 1/7

अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास पैसे नहीं है तो आपको परेशान होने की आवश्‍यकता नहीं है, क्‍योंकि सरकार एक स्‍कीम चलाती है. इसके तहत 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. पहले इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था. 

  • 2/7

पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojna) के तहत आप बिजनेस शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं. लाभार्थियों को ज्‍यादा फायदा देने के मकसद से बजट में इसके तहत मिलने वाले लोन की लिमिट को अलग कैटेगरी के तहत दोगुना करने का ऐलान किया गया था. 
 

  • 3/7

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत मुद्रा लोन की लिमिट इससे पहले 10 लाख रुपये तक थी. इस संबंध में जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसे देखें तो योजना में तरुण प्लस की नई कैटेगरी को जोड़ा गया है.
 

Advertisement
  • 4/7

4 कैटेगरी में मिलता है ये कर्ज
पीएम मुद्रा स्कीम के तहत सरकार चार कैटेगरी में लोन बांटती है. इसमें पहली है शिशु लोन, दूसरी किशोर लोन और तीसरी तरुण लोन और चौथी तरण प्लस लोन है. शिशु लोन 50 हजार रुपये तक का दिया जाएगा. इसके बाद किशोर लोन 5 लाख रुपये तक दिया जाएगा. 
 

  • 5/7

20 लाख तक का लोन कब मिलेगा
फिर तरण लोन 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा और आखिरी चरण में तरुण प्लस लोन के तहत 10 लाख रुपये से 20 लाख तक का लोन दिया जाएगा. गौरतलब है कि 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के Loan उन आवेदकों को उपलब्ध होता है, जो इससे पहले तरुण कैटेगरी के तहत लिए गए लोन को सफलता पूर्वक चुका दिया हो.

  • 6/7

कितना ब्‍याज लगता है
सरकार की इस योजना के बारे में खास बात ये है कि अगर आप शिशु लोन लेते हैं तो फिर इसके लिए आवेदन करने पर किसी भी तरह की कोई गारंटी या गारंटर भी देना होता है. इसके अलावा, इसका कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं है. एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, ये EBLR से 3.25% ज्यादा या आमतौर पर 9 से 12 फीसदी तक है.

Advertisement
  • 7/7

कहां-कहां कर सकते हैं अप्लाई?
मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर अप्लाई कर सकते हैं या फिर इसके लिए ऑललाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाती है. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.mudra.org.in/ पर जा सकते हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement