Advertisement

यूटिलिटी

LIC की ये सुपरहिट स्कीम... 100 साल तक मिलेगी पेंशन, वो भी 40000 रुपये

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST
  • 1/6

एलआईसी हर उम्र हर के बच्चे, बुजुर्ग, महिला और युवाओं के लिए प्लान ऑफर करती है. इनमें से कुछ निवेशकों को जीवनभर रेग्युलर इनकम की गारंटी भी देती हैं. ऐसा ही एक प्लान है, LIC Jeevan Umang, जो पॉलिसी होल्डर को 100 साल तक गारंटीड इनकम कराने वाला है. इसके तहत 5 लाख रुपये का बीमा कवर लेकर आप जीवनभर 40,000 रुपये की कमाई कर सकते हैं. (Photo: GettyImage)

  • 2/6

100 साल तक कमाई की गारंटी
जैसे पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी बचत योजनाओं को रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट या Zero Risk Saving Scheme माना जाता है, ठीक वैसे ही LIC प्लान में पैसे लगाने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर जाना जाता है. एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी की बात करें, तो इसे लेने वाले व्यक्ति को 100 साल की उम्र तक कमाई की गारंटी मिलती है. (Photo: ITG)

  • 3/6

कैसे काम करती है ये LIC पॉलिसी?
LIC Jeevan Umang Plan लेते समय आप प्रीमियन पेमेटं टर्म का चयन अपने सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं. ये 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 साल के होते हैं. मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये का लिया जा सकता है. इस प्लान में पॉलिसीधारक को 100 वर्ष तक बेसिक सम एश्योर्ड यानी मूल बीमा राशि के 8% का सालाना सर्वाइवल बेनिफिट दिया जाता है. इसके अलावा अन्य बेनेफिट्स देखें, तो पॉलिसीधारक की मृत्यु 100 वर्ष की आयु पूरा करने से पहले होने पर उसके नॉमिनी को एकमुश्त पेमेंट कर दिया जाता है. नॉमिनी इस रकम को किश्तों में लेना चाहे, तो ये सुविधा भी दी जाती है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

45 रुपये रोज में सालाना ₹40000 लाइफ टाइम कमाई 
अब सबसे खास बात कि आखिर इस एलआईसी जीवन उमंग प्लान को लेने पर लाइफ टाइम कैसे कमाई होगी. तो इसका गणित समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं. मान लीजिए एक व्यक्ति 26 साल की उम्र में 5 लाख रुपये का जीवन उमंग बीमा कवर लेता है और पेमेंट टर्म 30 साल का चुनता है, तो कैलकुलेशन के हिसाब से इस अवधि में उसे करीब 4.81 रुपये का प्रीमियम देना होगा. उसके लिए सालाना प्रीमियम 16,047 रुपये, छमाही प्रीमियम 8,112 रुपये, तिमाही प्रीमियम 4,100 रुपये और मंथली प्रीमियम सिर्फ 1367 रुपये देना होगा यानी प्रति दिन करीब 45 रुपये. प्रीमियम पेमेंट टर्म खत्म होने के साथ ही 56 साल की उम्र से कुल सम एश्योर्ड यानी 5 लाख रुपये का 8 फीसदी, जो 40,000 रुपये होता है, हर साल 100 साल की उम्र तक मिलता रहेगा. (Photo: Pixabay)

  • 5/6

सिर्फ 45 रुपये रोज में बचाना होगा
5 लाख का बीमा कवर लेने के लिए दिए जाने वाले प्रीमियम की रकम को डेली बेसिस पर डिवाइड करके देखें, तो पॉलिसी होल्डर को लाइफ टाइम सालाना 40 हजार रुपये की इनकम के लिए सालाना प्रीमियम 16,047 रुपये, छमाही प्रीमियम 8,112 रुपये, तिमाही प्रीमियम 4,100 रुपये और मंथली प्रीमियम सिर्फ 1367 रुपये देना होगा यानी प्रति दिन करीब 45 रुपये बचाने होंगे. (Photo: ITG)

  • 6/6

Tax छूट का लाभ भी मिलेगा 
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी (LIC Jeevan Umang Policy) लेने वाले व्यक्ति को इस प्लान के तहत न सिर्फ जीवनभर कमाई की गारंटी मिलती है, बल्कि अन्य कई तरह के बेनेफिट्स भी मिलते हैं. इनमें एक खास है टैक्स छूट का लाभ, जो इसे पॉपुलर बनाने में अहम रोल निभाता है. इस प्लान को लेने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स का लाभ भी लिया जा सकता है. (Photo: ITG)

(नोट- किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement