85% इथेनॉल का प्रस्‍ताव... ये शेयर बना रॉकेट, नितिन गडकरी के बेटे की है कंपनी

नितिन गडकरी के बेटे निखिल गडकरी की कंपनी के शेयर इन दिनों काफी तेजी दिखा रहे हैं. यह शेयर पिछले एक महीने से हर दिन अपर सर्किट पर कारोबार कर रहा है. इसके पीछे की वजह इथेनॉल को लेकर नया ऐलान है.

Advertisement
सियान एग्रो के शेयरों में अपर सर्किट जारी. (Photo: AI Genrated) सियान एग्रो के शेयरों में अपर सर्किट जारी. (Photo: AI Genrated)

हिमांशु द्विवेदी

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

इथेनॉल इन दिनों देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्‍योंकि सरकार अब व्‍हीकल फ्यूल (Petrol) में 85 फीसदी इथेनॉल मिलाने पर विचार कर रही है. इसके लिए एक ड्रॉफ्ट नियम तैयार कर लिया गया है और आगे के प्रॉसेस पर काम किया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि सरकार इसे बढ़ाकर 100 फीसदी भी कर सकती है. इस बीच, एक कंपनी का शेयर हर दिन अपर सर्किट लगा रहा है. 

Advertisement

यह कंपनी नितिन गडकरी के बेटे निखिल गडकरी की है. इस कंपनी का नाम CIAN Agro Industries & Infrastructure Ltd है. यह कंपनी एग्रो प्रोडक्ट, फूड प्रोसेसिंग और इथेनॉल सेक्टर में काम करती है और निखिल गडकरी इस कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्‍टर (MD) हैं. 

1 महीने से लगातार अपर सर्किट 
जबसे कंपनी ने इथेनॉल बनाने पर फोकस किया है, तबसे नितिन गडकरी के बेटे की इस कंपनी के शेयरों में धुंआधार तेजी देखी जा रही है. पिछले एक महीने से यह शेयर लगातार अपर सर्किट लगा रहा है और 140 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दे चुका है. स्‍टॉक मार्केट में इस शेयर को खरीदने की होड़ मची हुई है, जिस कारण एक्‍सचेंजों ने इसपर 5% का सर्किट लिमिट लगा दिया है. इसका मतलब है कि यह शेयर एक दिन में 5 फीसदी से ज्‍यादा ना ही चढ़ सकता है और ना ही गिर सकता है. 

Advertisement

साल 2024 में 40 रुपये पर था भाव
गुरुवार को सियान एग्रो के शेयर की कीमत 5 फीसदी चढ़कर 1,629.75 रुपये पर बंद हुई. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,561 करोड़ रुपये है. वहीं पिछले पांच दिनों में ही यह शेयर 17 फीसदी तक चढ़ चुका है. साल 2024 में यह शेयर 40 रुपये के भाव पर कारोबार का रहा था, लेकिन जब अचानक इसने अपने कारोबार बदलने का ऐलान किया, तब इसके शेयरों में गजब की तेजी आई और यह अगस्‍त से दिंसबर 2024 तक 500 रुपये के पार पहुंच गया. फिर यह जुलाई 2025 तक 400 रुपये के आसपास ही कारोबार करता रहा, लेकिन अक्‍टूबर 2025 में यह अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 3600 रुपये के पार जा पहुंचा. 

हालांकि, इसके बाद मार्केट में गिरावट के समय इसमें बड़ी गिरावट भी देखने को मिली और यह 2 अप्रैल तक 600 रुपये पर आ गया था. हालांकि, अब फिर लगातार अपर सर्किट लगा रहा है और एक बार फिर इसकी कीमतें रिकॉर्ड हाई की तरफ बढ़ रही हैं. पिछले पांच साल में यह कंपनी 4000 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दे चुकी है, जबकि एक साल के दौरान 300 फीसदी का रिटर्न है. 

साल 2024 में इथेनॉल के कारोबार में एंट्री
CIAN Agro कंपनी FMCG सेक्टर में काम करती है. एग्रो बिजनेस इसका प्रमुख कारोबार है, लेकिन इसके साथ ही इसने इथेनॉल बनाने के लिए कारोबार का विस्‍तार किया है. साल 2024 में इसने इथेनॉल बनाने के लिए अपने कारोबार का विस्‍तार किया था. इसके साथ ही यह कंपनी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में भी काम करती है. इसके Agro बिजनेस के सबसे बड़े सेगमेंट खाने के तेल और मसाले हैं, जहां से कंपनी ने अच्‍छा मुनाफा बनाया है. 

Advertisement

कंपनी को शानदार मुनाफा
वित्त वर्ष 2025 में इसका रेवेन्‍यू 477 फीसदी चढ़कर 1054 करोड़ रुपये हो गया था और इसका मुनाफा 740 फीसदी बढ़कर 41 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का हो गया था. 

कंपनी की इथेनॉल क्षमता 
सियान एग्रो की वेबसाइट के मुताबिक, यह कंपनी इथेनॉल बनाती है और टेंडर सिटस्‍म मॉडल से IOC, BPCL, HPCL जैसी तेल मार्केट कंपनियों को इथेनॉल बेचती है. कंपनी CO₂ से इथेनॉल बनाने की टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. एक अन्‍य रिपोर्ट के मुताबिक, यह कंपनी अभी इथेनॉल सेक्‍टर में काफी छोटी है, क्‍योंकि यह देश के कुल इथेनॉल उत्‍पादन का 0.5 फीसदी ही प्रोडक्‍शन करती है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement