पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव रखने वाले हिमांशु द्विवेदी Aajtak.in के बिजनेस डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जहां वे कारोबार, शेयर-कमोडिटी बाजार, इकोनॉमी, बिजनेस डाटा, वैश्विक कारोबारी रणनीति, इनकम टैक्स-जीएसटी, यूटिलिटी आधारित खबरें, आर्थिक विषयों और लोगों के निवेश से जुड़ी खबरों को सरल और बारीकी से रखते हैं. खासकर शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारियों को सरल और आम भाषा में समझाने में विशेषज्ञता हासिल हैं. फंड और स्टॉक के फंडामेंटल समझने और समझाने में भी इनका कोई जवाब नहीं.
अपने करियर के शुरुआती समय में इन्होंने गोरखपुर और कोटद्वार जैसी जगहों पर रिपोर्टिंग की है, लेकिन फिर इकोनॉमिक्स की ओर दिलचस्पी बढ़ने से बिजनेस बीट की बारीकियों को सीखा और खुद को एक बिजनेस जर्नलिस्ट के तौर पर स्थापित किया और आज वे बिल्कुल ही सरल भाषा में आम पाठकों तक बिजनेस जैसे कठिन विषयों को रखने में महारथ हासिल कर चुके हैं.
हिमांशु की एक अहम खासियत एक्सप्लेनर खबरों को लेकर है, जो किसी भी बिजनेस से जुड़े मुद्दे खासकर टैक्स और शेयर बाजार, को पूरे साज और सज्जा के साथ प्रस्तुत करते हैं.
इनका संघर्ष और कड़ी मेहनत इनके सफर में साफ-साफ झलकता है, इन्होंने आज दैनिक अखबर, गोरखपुर से इंटर्नशिप किया और अब India Today Group जैसे बड़े संस्थान के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण (प्रिंट-ऑनलाइन) , जनसत्ता (ऑनलाइन) और एबीपी (ऑनलाइन) जैसे संस्थानों में बिजनेस जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं.
हिमांशु उत्तर प्रदेश के देवरिया में स्थित एक छोटे से गांव (सिरसिया न.3) से ताल्लुक रखते हैं. ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद इन्होंने हरिद्वार में शांतिकुंज यूर्निवसिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है.