गाड़ी में डाला E20 फ्यूल, क्या रिजेक्ट होगा इंश्योरेंस? जान लीजिए सच्चाई

भारत में पेट्रोल में अब इथेनॉल की मात्रा बढ़ रही है. आधिकारिक रूप से ये लिमिट 20 परसेंट तक पहुंच गई है. यानी 80 परसेंट पेट्रोल और 20 परसेंट इथेनॉल. सरकार इस ब्लेंडिंग को और बढ़ाने पर जोर दे रही है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में चुनौतियां भी कई हैं. ई20 फ्यूल की वजह से इंश्योलेंस क्लेम रिजेक्ट होने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement
E20 पेट्रोल पर ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने सफाई पेश की है. (Photo: Pexels) E20 पेट्रोल पर ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने सफाई पेश की है. (Photo: Pexels)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इन दिनों कई बदलावों से गुजर रही है. कुछ वक्त पहले तक सरकार का जोर इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने पर था. हाल में ये जोर इथेनॉल ब्लेंडिंग पर शिफ्ट हो गया है. अब देश भर में E20 फ्यूल मिल रहा है और अभी लोग E20 को पूरी तरह समझ भी नहीं पाए थे कि E85 और E100 तक की एंट्री हो गई. 

Advertisement

सरकार क्रूड ऑयल पर देश की निर्भरता कम करने पर काम कर रही है और इसके लिए इथेनॉल के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है. देश में अब E20 पेट्रोल और गाड़ियां दोनों ही मौजूद हैं, लेकिन एक चुनौती 2023 से पहले की कारों को लेकर है, जो E20 (कुछ को छोड़कर) के लिए नहीं बनी थी.

हाल में सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंश्योरेंस कंपनियां E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने पर (अगर गाड़ी E20 कंप्लायंस नहीं है) क्लेम को रिजेक्ट कर सकती हैं. हालांकि, सरकार ने इस तरह के दावों को गलत बताया है. 

क्या है सरकार का कहना?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीआईबी ने एक पोस्ट कर इस तरह के दावों का खंडन किया है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने बताया है, 'मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी E20 फ्यूल इस्तेमाल करने पर भी वैध रहेगी.' सरकार ने इस तरह के दावों को आधिकारिक स्रोत से कन्फर्म करने के लिए कहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 100% इथेनॉल पर दौड़ेंगी, आ रही हैं ये E100 कारें! गडकरी ने बताया

इन बातों को बल आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का नाम आने पर मिला था. दावा किया जा रहा था कि अगर गाड़ी में E20 फ्यूल की वजह से कोई नुकसान होता है, तो आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस आपका क्लेम रिजेक्ट कर देगी. हालांकि, कंपनी ने इस पूरे मामले में आधिकारिक सफाई दी है. 

ICICI ने भी जारी की सफाई

कंपनी ने बताया कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस इस बात का आश्वासन देता है कि मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी ई20 फ्यूल इस्तेमाल करने पर भी पूरी तरह से वैध रहेगी. हम फिर से साफ करते हैं कि पुरानी गाड़ियों में ई20 फ्यूल के इस्तेमाल को लापरवाही नहीं मानते हैं और E20 फ्यूल प्रोग्राम पर्यावरण के लिए एक फ्रेंडली स्टेप है. 

यह भी पढ़ें: बड़ा साइज, SUV लुक और E30 इथेनॉल इंजन! नई i20 लॉन्च

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का ये स्पष्टीकरण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में इस वक्त ई20 फ्यूल का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है. लोगों में इस पेट्रोल को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं. किसी को माइलेज कम होने की, तो किसी को ई20 फ्यूल से होने वाले नुकसान की चिंता है. ऐसे में इंश्योरेंस क्लेम का रिजेक्ट होना लोगों के लिए बड़ा झटका हो सकता था.

Advertisement

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने साफ किया है कि कोई भी इंश्योरेंस क्लेम चोरी या एक्सीडेंट जैसे टॉपिक पर स्वीकार या अस्वीकार किया जाता है. गाड़ियों में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी कौन-सा फ्यूल पड़ता है इस आधार पर क्लेम नहीं किया जाता है. इसलिए ई20 पेट्रोल होने की वजह से किसी क्लेम को रिजेक्ट नहीं किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »