बड़ा साइज, SUV लुक और E30 इथेनॉल इंजन! नई i20 लॉन्च

14 June 2026

By: Ashwin Satyadev

नई हुडई i20 लॉन्च

हैचबैक कारों का दौर भले ही पहले जैसा न रहा हो, लेकिन Hyundai ने अपनी लोकप्रिय i20 को एक बड़े बदलाव के साथ पेश कर दिया है.

Photo: hyundai.com.br

किए गए हैं बड़े बदलाव

ब्राजील में लॉन्च हुई नई Hyundai i20 अब पहले से लंबी, ज्यादा प्रीमियम और नई तकनीकों से लैस हो गई है.

Photo: hyundai.com.br

बड़ी हो गई है साइज

मौजूदा Hyundai i20 की लंबाई 4 मीटर से कम है, लेकिन ब्राजील में लॉन्च की गई नई फेसलिफ्ट i20 की लंबाई बढ़कर 4.1 मीटर हो गई है.

Photo: hyundai.com.br

कीमत है इतनी

ब्राजील में इसकी शुरुआती कीमत 99,990 ब्राजीलियन रियल है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 18.8 लाख रुपये के आसपास होगी.

Photo: hyundai.com.br

भारत में कम होगी कीमत

हालांकि भारत में लॉन्च के समय इस कार की कीमत उतनी नहीं होगी, जितनी करेंसी कन्वर्ट करने पर होती है.

Photo: hyundai.com.br

सेल्टॉस वाला प्लेटफॉर्म

नई i20 को हुंडई के K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यही प्लेटफॉर्म मौजूदा Kia Seltos में भी इस्तेमाल होता है.

Photo: hyundai.com.br

कैसा है डिज़ाइन

नई Hyundai i20 का डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और बेहतर नजर आता है. इसमें आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइट बार दिए गए हैं.

Photo: hyundai.com.br

स्पोर्टी साइड प्रोफोइल

साथ ही ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स कार के साइड प्रोफाइल को स्पोर्टी लुक देते हैं. इसके अलावा ब्लैक क्लैडिंग कार को एसयूवी जैसा फील देती है.

Photo: hyundai.com.br

कार का केबिन

केबिन में 12.3 इंच का कर्व्ड ड्यूल-स्क्रीन सेटअप, नया लोगो-लेस स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग पैड और ड्यूल-टोन लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है.

Photo: hyundai.com.br

मिलेगा ADAS सूट

सीटों पर i20 की खास ब्रांडिंग भी दी गई है. सबसे बड़ा बदलाव ADAS सेफ्टी सूट का शामिल होना है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाता है.

Photo: hyundai.com.br

बूट स्पेस

नई Hyundai i20 में कंपनी ने स्टोरेज और स्पेस भी बेहतर दिया है. इसमें 346 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. 

Photo: hyundai.com.br

इंजन ऑप्शन

नई i20 दो इंजन ऑप्शनल में आती है. पहला 1.0-लीटर MPi नैचुरली एस्पिरेटेड फ्लेक्स-फ्यूल इंजन है, जो 79 bhp की पावर और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: hyundai.com.br

फ्लेक्स-फ्यूल इंजन

दूसरे ऑप्शन के तौर पर 1.0-लीटर TGDi टर्बो फ्लेक्स-फ्यूल इंजन है, जो 113.4 bhp की पावर और 171.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: hyundai.com.br

इथेनॉल पर भी चलेगी कार

दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों इंजन E30 पेट्रोल यानी 30 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर भी आसानी से दौड़ सकते हैं. जिसकी चर्चा भारत में जमकर हो रही है.

Photo: hyundai.com.br

इंडियन वर्जन में बदलाव

नई Hyundai i20 के भारत आने की संभावना काफी ज्यादा है. हालांकि भारतीय बाजार के लिए कंपनी कुछ बदलाव कर सकती है. 

Photo: hyundai.com.br

साइज होगी छोटी

उम्मीद है कि इसकी लंबाई फिर से 4 मीटर से कम रखी जाएगी ताकि टैक्स का फायदा मिल सके. इसके अलावा बूट स्पेस कम किया जा सकता है.

Photo: hyundai.com.br

फीचर्स में कटौती

इसके अलावा ADAS जैसे महंगे फीचर्स को कुछ हायर वेरिएंट्स तक सीमित रखा जा सकता है. ताकि लोअर वेरिएंट की कीमत कम रखी जा सके.

Photo: hyundai.com.br

Read Next