15 June 2026
By; Aaj Tak Auto
देश में नए फ्यूल यानी E100 की तैयारी हो रही है. आने वाले समय में देश का ऑटो बाजार भी तेजी से बदलेगा, जिसमें फ्यूल सबसे अहम भूमिका निभाएगा.
Photo: ITG
केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, देश में नए E100 फ्यूल को कानूनी मंजूरी दे दी गई है, मैंने फाइल पर साइन कर दिया है."
Photo: ITG
सरकार का कहना है कि, E100 फ्यूल से इंपोर्टेड तेल पर निर्भरता कम होगी और किसानों की आय में भी इजाफा होगा.
Photo: Screengrab
मौजूदा E20 फ्यूल में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है. लेकिन E100 में पेट्रोल की बजाय 100 प्रतिशत इथेनॉल का इस्तेमाल होगा.
Photo: Screengrab
ये फ्यूल रेगुलर वाहनों के लिए नहीं है. इसका प्रयोग केवल E100 कम्पलायंट इंजन वाले वाहनों में ही किया जा सकता है. जिनकी संख्या अभी न के बराबर है.
Video: ITG
हाल ही में मारुति सुजुकी ने वैगनआर का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन पेश किया है. कंपनी का दावा है कि, ये कार E100 फ्यूल पर भी आसानी से चल सकती है.
Photo:ITG
गडकरी का कहना है कि, आने वाले डेढ़-दो महीनों में कुछ और वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को पेश करेंगी.
Video: X/@ANI
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, ये कारें 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चल सकेंगी. तो आइये देखें आने वाली कारों की एक लिस्ट-
Photo: Screengrab
मारुति अपनी फ्रांक्स के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन को पेश करेगी. इस कार को जापान मोबिलिटी एक्सपो में भी शोकेस किया गया था.
Photo: ITG
टोयोटा अपनी मशहूर एमपीवी इनोवा के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को पेश करेगी. इसमें स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा.
Photo: toyotabharat.com
टोयोटा अपनी एक और कार कोरोला अल्टिस फ्लेक्स-फ़्यूल को पेश कर सकती है. जिसका इस्तेमाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नितिन गडकरी स्वयं करते आए हैं.
Photo: Screengrab
हुंडई अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी क्रेटा के फ्लेक्स-फ़्यूल वर्जन को पेश कर सकती है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो E100 फ़्यूल पर भी दौड़ेगा.
Photo: ITG
टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती एसयूवी पंच के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को पेश कर सकता है. इसे पिछले ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था.
Photo: ITG
नितिन गडकरी का कहना है कि, एमजी मोटर अपने भी अपना फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पेश करने वाली है. हालांकि अभी मॉडल का नाम कन्फर्म नहीं है.
Photo: ITG