यूपी में आज से शुरू MSP पर गेहूं की खरीद, यहां रजिस्ट्रेशन करें किसान

उत्तर प्रदेश में 30 मार्च से 15 जून तक MSP पर गेहूं की खरीद चलेगी. इसके लिए 3574 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है. इसके लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

Advertisement
यूपी में 30 जून तक चलेगी MSP पर गेहूं की खरीद (फाइल फोटो- ITG) यूपी में 30 जून तक चलेगी MSP पर गेहूं की खरीद (फाइल फोटो- ITG)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद आज (30 मार्च 2026) से शुरू हो रही है, जो  15 जून तक चलेगी. खरीद शुरू होने से पहले ही 2 लाख 24 हजार से ज्यादा किसानों ने अपना गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है. किसानों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में अब तक 3574 क्रय केंद्र बनाए हैं. 

Advertisement

यूपी में गेहूं का भाव क्या है?
इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. पिछले साल की तुलना में यह 160 रुपये ज्यादा है.

कृषि विभाग ने किसानों के लिए की व्यवस्था
प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 एजेंसियों द्वारा 6,500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे. क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. वहीं, मौसम को देखते हुए किसानों के लिए छाया, पानी व बैठने की पूरी व्यवस्था की गई है. 

गेहूं छानने और साफ करने के भी मिलेंगे पैसे
सरकार ने निर्देशित किया है कि पर्याप्त मात्रा में खरीद कर ली जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े. गेहूं उतारने, छानने और साफ करने के लिए किसानों को अतिरिक्त 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे.

Advertisement

कृषि निदेशक ने बताया कि खाद्य व रसद विभाग ने 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 50 लाख मीट्रिक टन किए जाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं. 

कहां रजिस्ट्रेशन कराएं किसान?
डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर अपडेट करा सकते हैं.उन्होंने बताया कि गेहूं बिक्री के दौरान यदि कोई समस्या होती है तो किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »