scorecardresearch
 

कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री, इंजीनियर, वीडियो गेम डेवलपर... जानें वॉशिंगटन फायरिंग के शूटर की कुंडली

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान हो गई है. आरोपी का नाम कोल थॉमस एलन है. एलन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुका है. वो पेशे से टीचर और वीडियो गेम डेवलपर बताया जा रहा है.

Advertisement
X
संदिग्ध दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है. (Photo- Truth Social.Trump)
संदिग्ध दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है. (Photo- Truth Social.Trump)

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी करने वाले संदिग्ध की पहचान सामने आ गई है. संदिग्ध का नाम कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है. हमलावर एलन दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है.

ट्रंप और दिग्गज अधिकारियों की मौजूदगी में होटल में फायरिंग करने के बाद एलन को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया था. सीबीएस न्यूज की मानें तो संदिग्ध ने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया कि वो ट्रंप के अधिकारियों को निशाना बना रहा था. अब उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

फायरिंग के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने संदिग्ध के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही थी. वहीं, जब सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध की प्रोफाइल खंगालनी शुरू की तो इसमें उसे लेकर कई खुलासे हुए.

पेशे से टीचर और वीडियो गेम डेवलपर है एलन

जांच में एलन के बैकग्राउंड के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं. पब्लिक रिकॉर्ड के मुताबिक, 31 साल का एलन लॉस एंजिल्स के पास 'टॉरेंस' इलाके का निवासी है. वो पेशे एक टीचर और वीडियो गेम डेवलपर है.

Advertisement

एलन के 'लिंक्डइन' प्रोफाइल के मुताबिक, वो 'C2 एजुकेशन' नाम की ट्यूशन कंपनी में पार्ट-टाइम टीचर के तौर पर काम कर रहा था. कंपनी के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि दिसंबर 2024 में उसे 'टीचर ऑफ द मंथ' के खिताब से भी नवाजा गया था.

यह भी पढ़ें: वॉशिंगटन होटल फायरिंग: कौन है हमलावर, बंदूक के साथ कैसे घुसा... सामने आई पहली तस्वीर

हमलवार का एजुकेशनल बैकग्राउंड

एलन ने 2017 में 'कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था. पिछले साल उसने 'कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंगुएज हिल्स' से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी हासिल की थी. ऐसे में साफ है कि वो काफी पढ़ा-लिखा है.

शुरुआती जांच में पाया गया है कि एलन का राजनीति से भी जुड़ाव रहा है. फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के रिकॉर्ड के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में कोल थॉमस एलन ने कमला हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के लिए 25 डॉलर का दान दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement