scorecardresearch
 

सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 युवकों की मौत, जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. दोनों दोस्त जन्मदिन की पार्टी से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. मृतकों की पहचान विदित ओलाक और आरव तलवार के रूप में हुई है. विदित, गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे.

Advertisement
X
हनी सिंह का भतीजा विदित, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई. (Photo: ITG)
हनी सिंह का भतीजा विदित, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई. (Photo: ITG)

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई. मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश का बेटा था. दूसरे मृतक की पहचान 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे, आरव तलवार के रूप में हुई है.

यह हादसा पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ, जहां उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. वे दोनों एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. इस घटना के बाद हनी सिंह ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की.

साफ-सफाई के लिए खड़ी थी नगर निगम की गाड़ी
बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को इस हादसे की सूचना शनिवार तड़के करीब 3 बजे मिली. उनके अनुसार, उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे और उन्होंने कचरा इकट्ठा करने के लिए वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी. कार BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी, तभी वह खड़ी गाड़ी से जा टकराई.

कार में सवार थे 5 लोग
एसएचओ ने बताया कि हादसे से पहले वोक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे. इनमें से विदित ओलाक और आरव तलवार की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोग अपने घर लौट चुके हैं.

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया. परिजनों ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement