scorecardresearch
 

टेम्बा बावुमा को ट्रोल करना पड़ा भारी! ऑस्ट्रेलिया से छिनी सीरीज और नंबर-1 की कुर्सी

पहले टेस्ट के बाद ट्रेविस हेड ने साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का मजाक उड़़ाया था, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए थे. लेकिन सीरीज के अंत तक मैदान पर साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन ही सबसे बड़ा जवाब बन गया.

Advertisement
X
बावुमा का जलवा बरकरार, साउथ अफ्रीका अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1. (Photo: AP)
बावुमा का जलवा बरकरार, साउथ अफ्रीका अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1. (Photo: AP)

ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेहबाज ट्रेविस हेड ने इंस्टाग्राम पर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को लेकर एक वीडियो शेयर कर उनका मजाक उड़ाया था. लेकिन अगले दो टेस्ट में बाजी पूरी तरह पलट गई.

दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका 97/5 के स्कोर पर मुश्किल में था. लेकिन टेम्बा बावुमा ने 334 बॉल पर 179 रनों की करियर बेस्ट पारी खेलकर टीम को संकट से निकाला. मार्को जानसेन ने 85 और साइमन हार्मर ने 82 रनों का योगदान दिया, जिससे साउथ अफ्रीका ने 425/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की.

इसके बाद मार्को जासेन की तूफानी गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 99 रनों पर सिमट गया. फॉलोऑन के बाद ट्रेविस हेड ने 121 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका ने मुकाबला पारी और 31 रनों से जीतकर सीरीज बराबर कर दी.

फिर केपटाउन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी के आधार 100 रनों की बढ़त हासिल की. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन के 101 और वियान मुल्डर के 115 रनों की मदद से 387 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 288 रनों का लक्ष्य दिया. साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6/36 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों पर समेट दिया.

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने 176 रनों से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीकी टीम के 124 रेटिंग अंक हो गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया 122 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement