scorecardresearch
 

Natural Cockroach Repellent: महंगे हिट और क्लीनर खरीदना छोड़ें, घर में 3 चीजों से बनाएं कॉकरोच किलर स्प्रे, आसान है तरीका

How to get rid of cockroach: अगर आपके घर में भी छोटे-बड़े कॉकरोच हो गए हैं और आप उन्हें मारने के लिए महंगे हिट और क्लीनर खरीदकर परेशान हो गए हैं तो यहां हम आपको घर की 3 चीजों से कॉकरोच किलर स्प्रे बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे भागेंगे कॉकरोच (Photo: ITG)
ऐसे भागेंगे कॉकरोच (Photo: ITG)

रसोईघर, सिंक के नीचे, बाथरूम या अंधेरे कोनों में कॉकरोच का दिखना आम बात है, लेकिन यह कई तरह की बीमारियां और गंदगी फैलाने का काम करते हैं. इन्हें भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे स्प्रे और कैमिकल युक्त क्लीनर्स कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं और उनसे तेज बदबू भी आती है. क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद सिर्फ 3 बेहद आसान चीजों से आप एक ऐसा पावरफुल और नेचुरल कॉकरोच किलर स्प्रे तैयार कर सकती हैं, जिससे कॉकरोच तुरंत भाग जाएंगे? आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान विधि.

स्प्रे बनाने के लिए जरूरी चीजें
बोरिक एसिड पाउडर: 2 बड़े चम्मच (यह कॉकरोच का सफाया करने में सबसे असरदार होता है)

सफेद सिरका: आधा कप (सफाई और बदबू दूर करने के लिए)

डिश सोप या लिक्विड हैंडवाश: 1 बड़ा चम्मच (घोल को चिपकाने और कॉकरोच की सांस रोकने के लिए)

पानी: 1 से 1.5 कप

बनाने का तरीका

एक स्प्रे बोतल में सबसे पहले 1 से 1.5 कप पानी लें. अब इसमें आधा कप सफेद सिरका और 1 बड़ा चम्मच डिश सोप मिला अच्छी तरह हिला लें.

अब इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच बोरिक एसिड पाउडर डालें. बोतल को कसकर बंद करें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि बोरिक एसिड पानी में पूरी तरह घुल जाए.

आपका नेचुरल और पावरफुल कॉकरोच किलर स्प्रे बनकर बिल्कुल तैयार है!

Advertisement

इस्तेमाल करने का सही तरीका

सिंक के नीचे, गैस के पीछे, फ्रिज के नीचे, डस्टबिन के आसपास, बाथरूम के कोनों और उन सभी जगहों पर इस स्प्रे का छिड़काव करें जहां कॉकरोच या उनके अंडे होने की आशंका हो.

छिड़काव करते समय हाथों में दस्ताने पहन लें और बच्चों व पालतू जानवरों को इस जगह से दूर रखें. बोरिक एसिड सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसे खाने-पीने की चीजों से दूर रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement